UAE Visa News Rule: यूएई कर रहा भारतीयों के वीजा धड़ाधड़ खारिज, जल्दी जानिए नये नियम, नहीं तो होगा भारी नुकसान
UAE Visa News Rule: पिछले कुछ सालों में भारतीय पर्यटकों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक फेवरेट जगह बनकर उभरा है और भारी संख्या में भारतीय दुबई जा रहे हैं, लेकिन यूएई सरकार ने वीजा को लेकर नये नियम बना दिए हैं, जिसकी वजह से भारी संख्या में भारतीयों का वीजा आवेदन खारिज कर दिए गये हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दुबई के लिए लगभग 99 प्रतिशत वीजा आवेदन स्वीकृत हो जाते थे। लेकिन अब, सबसे अच्छे तरीके से तैयार किए गए दस्तावेज भी खारिज किए जा रहे हैं।

वीजा के लिए UAE ने बनाए नये नियम
यूएई ने हाल ही में खाड़ी शहर की यात्रा करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए नई और सख्त शर्तें लागू की हैं। इन मानदंडों के तहत,
- पर्यटकों को अपने होटल बुकिंग की सारी जानकारी और वापसी टिकट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। और जो लोग अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं, उन्हें भी आवास का प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी होगा।
- पहले सिर्फ 1 से 2 प्रतिशत भारतीयों के ही वीजा खारिज किए जाते थे, लेकिन अब 100 में से 5 से 6 प्रतिशत आवेदन खारिज किए जा रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने पैसियो ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर निखिल कुमार के हवाले से कहा, "यहां तक कि जब कन्फर्म फ्लाइट टिकट और होटल में ठहरने की जानकारी अटैच कर दी जाती है, तब भी वीजा आवेदन खारिज किए जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "ऐसे मामलों में जहां यात्री दुबई में रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं और हम मेजबान के किराये के समझौते, अमीरात आईडी, निवास वीजा की प्रति और संपर्क करने की जानकारी जैसे अनिवार्य दस्तावेज भी अटैच करते हैं, फिर भी वीजा खारिज हो रहे हैं। इन सभी मामलों में, क्लाइंट पहले से ही कन्फर्म फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग के लिए भुगतान कर चुके हैं।" जिसकी वजह से यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि वीजा खारिज होने के बाद उन्हें फ्लाइट टिकट और होटल बूकिंग्स कैंसिल करने पड़ते हैं।
विहार ट्रैवल्स के डायरेक्टर ऋषिकेश पुजारी ने अपने एक ग्राहक के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "मेरे पास चार लोगों का एक परिवार था, जिन्होंने सावधानीपूर्वक अपना आवेदन तैयार किया था, जिसमें पुष्टि किए गए होटल बुकिंग और फ्लाइट डिटेल्स जैसे सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न थे। इसके बावजूद, उनका वीजा आवेदन अस्वीकार कर दिया गया।"
वहीं, एक अन्य मामले में, 35 व्यक्तियों के समूह की दुबई यात्रा की योजना तब पटरी से उतर गई, जब परिवार के एक सदस्य का वीजा खारिज हो गया।
हसमुख ट्रैवल्स के डायरेक्टर विजय ठक्कर ने मीडिया आउटलेट को बताया, कि उनके दो यात्री, जो दुबई में अपने रिश्तेदारों के साथ रहने की योजना बना रहे थे, उनके वीजा आवेदन खारिज कर दिए गए।
ठक्कर ने कहा, कि "वीजा के लिए आवेदन करते समय, हमने नई वीजा आवश्यकताओं के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न किए थे। फिर भी, उनके आवेदन खारिज कर दिए गए। इससे यात्रियों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ, क्योंकि उन्होंने वीजा शुल्क पर लगभग ₹14,000 खर्च किए थे, और टिकट रद्द करने की लागत ₹20,000 और उससे ज्यादा थी।"
UAE's new visa policy
अपनी सख्त नीतियों के स्टैंडर्ड को बढ़ाते हुए, संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में नए वीजा नियम लागू किए हैं।
- इसके तहत, पर्यटकों को खाड़ी देश के उत्प्रवास विभाग के पोर्टल पर अपने होटल रिजर्वेशन का प्रमाण, फ्लाइट टिकट की जानकारी और वापसी टिकट जमा करना आवश्यक है।
- इसके अलावा, यात्रियों को यह भी साबित करना होगा कि उनके पास दुबई में रहने के लिए पर्याप्त बैंक बैलेंस है।
- लाइव मिंट के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति होटल में रहना चाहता है, तो उसे अपने पिछले तीन महीनों के बैंक स्टेटमेंट में न्यूनतम 50,000 बैलेंस दिखाने के साथ साथ पैन कार्ड दिखाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications