UAE Lottery Lucky Day Draw: 28 फरवरी को लकी डे ड्रॉ का रिजल्ट, प्राइज मनी में खरीद लेंगे अलीबाग में बंगला
UAE Lottery Lucky Day Draw: संयुक्त अरब अमीरात में 28 फरवरी 2026 को होने वाला द यूएई लॉटरी (The UAE Lottery) का लकी डे ड्रॉ को रिजल्ट आएगा। इस ड्रॉ में 30 मिलियन दिरहम (लगभग ₹67.8 करोड़) का आकर्षक जैकपॉट रखा गया है। प्राइज मनी इतनी बड़ी है कि इतनी रकम में मुंबई से सटे प्राइम लोकेशन अलीबाग में एक बंगला खरीद सकते हैं। अलीबाग में विला की कीमत 50 करोड़ से ज्यादा होती है।
यह लॉटरी जीसीजीआरए (General Commercial Gaming Regulatory Authority) की ओर से आयोजित है। जैकपॉट और लकी ड्रॉ निकालने के काम में पूरी पारदर्शिता और कानूनी नियमों का पालन कराने का काम यही कंपनी कराती है।

UAE Lottery Lucky Day Draw: प्रवासी समुदाय भी बन सकते हैं विनर
- आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रतिभागियों को 50 दिरहम मूल्य का टिकट खरीदना होगा। टिकट खरीदने के बाद खिलाड़ी 1 से 28 के बीच कुल 7 नंबर चुनते हैं।
- चुने गए नंबर ड्रॉ के परिणाम से मेल खाने पर जैकपॉट या अन्य पुरस्कार जीते जा सकते हैं।
- जैकपॉट के अलावा इस ड्रॉ में 3 विजेताओं के लिए 100,000 दिरहम का गारंटीकृत राफल भी शामिल है। मुख्य इनाम के अतिरिक्त प्रतिभागियों को बड़े नकद पुरस्कार जीतने का एक और अवसर मिलेगा।
UAE Lottery का टिकट खरीदते रखें इन बातों का ध्यान
टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट www.theuaelottery.ae के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। आयोजकों ने प्रतिभागियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके। 'लकी डे' ड्रॉ यूएई में लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इसमें अपेक्षाकृत कम कीमत में बड़े इनाम जीतने का मौका मिलता है।
हालांकि, विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन की ओर से बार-बार राय दी जाती है कि प्रतिभागियों को जिम्मेदारी से खेलना चाहिए और लॉटरी को केवल मनोरंजन के रूप में देखना चाहिए। 28 फरवरी का यह ड्रॉ उन लोगों के लिए खास मौका हो सकता है जो अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। अब देखना होगा कि इस बार 30 मिलियन दिरहम का जैकपॉट किसके नाम होता है।












Click it and Unblock the Notifications