ब्रिटेन में जासूस पर केमिकल अटैक का मामला: रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका
वॉशिंगटन। ट्रम्प प्रशासन ने बुधवार को कहा कि वे जल्द ही इंग्लैंड में रूसी जासूस और उनकी बेटी पर हुए मार्च में हत्या की कोशिश के जवाब में रूस के खिलाफ नई प्रतिबंध लगाएंगे। इसके तहत अमेरिका रूस को सेना के काम आने वाले तकनीकी सामान के निर्यात पर रोक लगाएगा। यह प्रतिबंध 22 अगस्त से लागू होगा। इसके 90 दिन के अंदर रूस को रासायनिक और जैविक हथियारों का भविष्य में इस्तेमाल नहीं करने का वादा करना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो उस पर आगे और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
ब्रिटेन का आरोप है कि पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया की हत्या कराने के लिए रूस सरकार ने रासायनिक अटैक करवाया था। दोनों ही 4 मार्च को विल्टशर के सेल्सबरी सिटी सेंटर के बाहर बेहोश मिले। स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया 2010 से इंग्लैंड में रह रहे हैं। अमेरिका ने ब्रिटेन के इन आरोपों का समर्थन किया था।
अमेरिकी प्रतिबंधों की शर्तों के तहत रूस पर 1991 के रासायनिक और जैविक हथियार नियंत्रण और युद्ध उन्मूलन नियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अमेरिका का कहना है कि रूस को रासायनिक और जैविक हथियारों का भविष्य में इस्तेमाल नहीं करने का वादा करना होगा और अगर वे नहीं मानते हैं, तो उन पर
यह भी पढ़ें: रूस का दावा: सीरिया में अटैक कर अमेरिका ने नहीं की रेड लाइन क्रॉस