भारत आने वाले अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्‍स मैटिस को हटाएंगे राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, जानिए क्‍या है सच!

वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्‍स मैटिस ने उन संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि मैटिस राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन को आने वाले कुछ दिनों में अलविदा कह सकते हैं। मैटिस ने इसका जवाब दिया और कहा, 'मैं ऐसी बातों को जरा भी गंभीरता से नहीं लेता हूं।' पिछले दिनों खबरें आई थीं कि मैटिस और ट्रंप के बीच रिलेशनशिप ठीक नहीं है और कुछ दिनों बाद ट्रंप उन्‍हें अपने प्रशासन से हटा सकते हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले रिलीज बॉव वुडवर्ड की किताब ने भी दोनों के संबंधों पर रोशनी डाली थी। मैटिस, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोपेंयो के साथ पिछले दिनों 2+2 वार्ता में हिस्‍सा लेने के लिए भारत आए थे।

james-mattis-us-donald-trump

मैटिस ने कहा पेंटागन से ही रिटायर होउंगा

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन में हुई एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान मैटिस ने कहा, 'मैं इन बातों को गंभीरता से नहीं लेता। अफवाहें भी शहर में होने वाली बाकी घटनाओं की ही तरह हैं। मैं जल्‍दी मर जाऊंगा और लोगों को फिर से नई अफवाह के साथ हेडलाइन बनाने की मौका मिल जाएगा।' नवंबर माह के दौरान अमेरिका में मध्‍यावधि चुनाव होने हैं। ट्रंप व्‍हाइट हाउस में अपने दो वर्ष पूरे करने वाले हैं। इस बीच ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि वह चुनावों से पहले अपने कैबिनेट में बड़े बदलाव करने वाले हैं। बॉब वुडवर्ड जिन्‍हें वॉटरगेट रिपोर्टर भी कहा जाता है उन्‍होंने भी इस बात की आशंका अपनी किताब में जताई है कि मैटिस चुपचाप ट्रंप से मुलाकात कर रहे हैं। ट्रंप ने भी पांच सितंबर को कहा था कि वह मैटिस के काम से काफी खुश हैं और वह उनके प्रशासन का हिस्‍सा रहेंगे। लेकिन न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की एक रिपोर्ट ने सबको हैरत में डाल दिया था। मैटिस ने कहा है कि उन्‍हें पेंटागन में काफी मजा आ रहा है और वह यहीं से रिटायर होकर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+