जापान में नोरू तूफान का कहर जारी, 2 लोगों की मौत
टोक्यो। जापान में नोरू तूफान का कहर जारी है। दक्षिण पश्चिमी जापानी द्वीप क्यूशू में तूफान नोरू की वजह से भारी बारिश और तेज तूफान जारी है। भारी बारिश और तूफान की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोरू की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है।

नोरू तूफान की वजह से प्रशासन ने ऊंची लहरों, भूस्खलन और बाढ़ की आशंका जताई है। जिसकी आशंका की वजह से लगभग 200,000 लोगों के घर खाली कराने की सिफारिश की है। हवा की रफ्तार 126 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पहुंचेगी।
तूफान की वजह से रेल यातायात को रद्द कर दिया गया है। वहीं जापान के कागोशिमा जनपद में लगभग 15,000 घरों की बिजली गुल हो गई।












Click it and Unblock the Notifications