Pythagoras' Theorem: दसवीं की दो छात्राओं ने सुलझाई गणित की 2000 साल पुरानी गुत्थी! गणितज्ञ हैरान
आज तक कोई राइट एंगल ट्रायंगल (समकोण त्रिभुज) नहीं बना जिसमें हाइपोटेनयस (कर्ण) का स्क्वायर परपेंडिक्युलर के स्क्वायर और बेस के स्क्वायर के टोटल के बराबर न हो।

'समकोण त्रिभुज के कर्ण पर बना हुआ वर्ग, शेष दो भुजाओं पर बने हुए वर्गों के बराबर होता है।' ज्यामिति का यह पाइथागोरस प्रमेय का सूत्र यानी a²+b²=c² आप सभी ने पढ़ा होगा। इस नियम को देने वाले व्यक्ति थे पाइथागोरस, इसलिए इसे पाइथागोरस थ्योरम कहा जाता है।
अब अमेरिका के 10वीं के दो छात्राओं ने पाइथागोरस थ्योरम को प्रूव करने का नया तरीखा खोजने का दावा किया है। उनका कहना है कि मैथ्स की इस चर्चित गुत्थी सुलझाने के लिए उन्होंने त्रिकोणमिति के एक सूत्र यानी फॉर्मूले का इस्तेमाल किया है। इन दोनों छात्राओं का नाम साल्सा जॉनसन एंड नेकिया जैक्सन है।
ये दोनों अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स शहर के एक स्कूल में पढ़ते हैं। गौरतलब है कि पाइथागोरस थ्योरम को प्रूव करने के नए फॉर्मूले को खोजने का दावा ऐसा है, जिसे पिछले 2000 सालों से गणितज्ञ असंभव मान रहे हैं। ऐसे में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ये दावा सेंट मैरी एकेडमी की दो छात्रओं ने किया है।
इन दो छात्राओं ने हाल ही में अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी की एक क्षेत्रीय बैठक में अपनी खोज को लेकर एक प्रस्तुति दी है। मार्च के महीने में जॉर्जिया में सोसाइटी की सेमी-एनुअल मीटिंग का आयोजन हुआ था जहां इन्होंने अपने फॉर्मूले को दिखाया।
सोसाइटी की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कैथरीन रॉबर्ट्स ने इनकी इस उपलब्धि को बहुत बेहतरीन बताया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत दुर्लभ है कि इतने बड़े मैथ्स कॉन्फ्रेंस में हाईस्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया है।
जॉनसन ने इंटरव्यू में कहा कि युवा कुछ भी कर सकते हैं। वहीं, जैकसन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया है। दोनों छात्राएं स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग और बायोकेमिस्ट्री की शिक्षा लेना चाहती हैं।
न्यू ऑरलियन्स का पूर्वी इलाका अक्सर घातक हिंसा या राजनीतिक भ्रष्टाचार सहित अन्य बुरे कारणों से सुर्खियों में रहता आया है, लेकिन अब वहां की दो बच्चियों ने स्पष्ट रूप से एक ऐसी खोज की है जिसका कई शोधकर्ता सपना देखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications