अमेरिका के नेवी अफसरों ने चीन को बेची सीक्रेट इन्फर्मेशन, हथियारों, मिलिट्री ड्रिल की भी दे दी जानकारी
अमेरिका ने चीन को देश से जुड़ी संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा सामग्री देने के आरोप में 2 नेवी स्टाफ को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से एक स्टाफ वेनहेंग झाओ और दूसरा जिनचाओ वेई है।
26 वर्षीय वेनहेंग झाओ पर आरोप है कि उसने 15,000 डॉलर लेने के बदले अमेरिकी मिलिट्री से जुड़ी कई संवेदनशील फोटोज और वीडियो बेच दिया। वहीं दूसरे अफसर जिनचाओ वेई पर आरोप है कि उसने कई हजार डॉलर के बदले नेशनल डिफेंस से जुड़ी जानकारी लीक करने की साजिश रचनी थी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक झाओ ने अपने चीनी साथियों को इंडो-पैसेफिक में अमेरिका की मिलिट्री एक्सरसाइज, इलेक्ट्रिकल डायग्राम, जापान में अमेरिकी मिलिट्री बेस के रडार सिस्टम के ब्लू प्रिंट्स और लॉस एंजेल्स के पास मौजूद अमेरिकी नेवी बेस से जुड़ी सिक्योरिटी डिटेल्स बेची हैं।
वहीं, दूसरे अमेरिकी नेवी ऑफिसर जिनचाओ वेई जो कि सैन डिएगो में अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस एसेक्स पर काम करता है, चीन को अमेरिकी वॉरशिप्स से जुड़े 30 तकनीकी मैनुअल्स के साथ उसके पावर स्ट्रक्चर और जहाज के हथियारों से जुड़ी जानकारी दी है। फिलहाल वेई की उम्र का खुलासा नौसेना ने नहीं किया है।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक वेई ने चीन को ये भी बताया है कि इन वॉरशिप्स की कमजोरी क्या हैं? मामला सामने आने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के इस जासूसी ऑपेरशन की निंदा की है।
सहायक अटॉर्नी जनरल मैट ऑलसेन ने सैन डिएगो में संवाददाताओं से कहा कि, इनकी वजह से अमेरिकी नेवी की संवेदनशील सैन्य जानकारी चीन तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक को हाल ही में अमेरिका की नागरिकता मिली है और दूसरे ने इसके लिए अप्लाय कर रखा है। ओल्सन ने कहा कि इन लोगों को अपने नए देश का साथ देने की जरूरत थी।
वहीं, FBI के स्पेशल एजेंट स्टेसी मोय ने कहा कि चीन अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा है, जो शायद कई पीढ़ियों तक रहेगा। उन्होंने कहा कि चीन दुनिया की एकमात्र महाशक्ति बनने के लिए अमेरिका का नुकसान करता रहेगा।
वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने आरोपों पर टिप्पणी वाले संदेश का तुरंत जवाब नहीं दिया है। दोनों आरोपियों पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप लगाए गए हैं। अगर वे दोषी साबित हो जाते हैं तो उन्हें 20 साल से अधिक की सजा सुनाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications