क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

रूस के समंदर में दो जहाजों में लगी आग, 11 की मौत, 15 भारतीय भी जहाज पर सवार

Google Oneindia News

मॉस्‍को। रूस में दो जहाजों में लगी आग से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। रूस से क्रीमिया को अलग करने वाजले क्रेच स्‍ट्रेट में यह हादसा हुआ है और बताया जा रहा है कि जहाज का क्रू भारतीय था। जहाज पर 15 भारतीयों के अलावा टर्की और लीबिया के नागरिक शामिल थे। हादसा रूस की समुद्री सीमा में सोमवार को हुआ है। जहाजों पर तंजानिया के झंडे लगे हुए थे। एक जहाज पर लिक्विड नैचुरल गैस यानी एलएनजी थी तो दूसरा ऑयल टैंकर था। हादसा उस समय हुआ जब दोनों जहाज फ्यूल ट्रांसफर कर रहे थे।

russia-ship

दोनों जहाज में भारतीय नागरिक

रूस के न्‍यूज चैनल रशिया टुडे या आरटी की ओर से बताया गया है कि इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं न्‍यूज एजेंसी इतर ताास की ओर से जानकारी दी गई है कि जो दो जहाज हादसे का शिकार हुए हैं उनमें से एक नाम कैंडी और दूसरे का नाम माइस्‍ट्रो था। कैंडी में क्रू के 17 मेंबर्स थे तो माइस्‍ट्रो में कुल 15 लोग सवार थे। कैंडी में टर्की के नौ और भारत के आठ नागरिक थे तो वहीं माइस्‍ट्रो में सात टर्की के, सात भारत के और लीबिया का इंटर्न सवार था।

सूत्रों के मुताबिक‍ एक जहाज में ब्‍लास्‍ट हुआ और फिर आग दूसरे जहाज में भी फैल गई। रेस्‍क्‍यू बोट को रवाना कर दिया गया है। वहीं कुछ तीन दर्जन नाविकों ने जान बचाने के लिए जहाज से छलांग लगा दी थी। अब तक 12 लोगों का समंदर से बचाया जा चुका है। नौ नाविकों को कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मौसम के हालात भी यहां पर राहत और बचाव कार्य में बाधा डाल रहे हैं। क्रेच स्‍ट्रेट रूस और क्रीमिया दोनों के लिए ही काफी रणनीतिक अहमियत रखता है। यह यूक्रेन के लिए एक अहम आर्थिक क्षेत्र है जहां से काले सागर के लिए जहाज रवाना होते हैं।

Comments
English summary
Two ships with Indians catch fire off Russia 11 dead.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X