फेसबुक पर इन दो प्रोफाइल को नहीं किया जा सकता ब्लॉक
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ऐसा माध्यम है जहां तमाम लोग एक दूसरे के साथ जुड़कर एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा कर सकता है। साथ ही इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप दुनियाभर के लोगों से भी संपर्क साध सकते हैं। लेकिन अगर इस माध्यम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो फेसबुक उन्हें ब्लॉक करने का भी विकल्प देता है।

नियमों का उल्लंघन करता है
ऐसे में अगर कोई फेसबुक पर गलत चीजों को बढ़ावा देता है, या असामाजिक व्यवहार करता है और फेसबुक के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी प्रोफाइल को ब्लॉक कर दिया जाता है। लेकिन कम लोगों को ही पता होगा कि फेसबुक पर दो प्रोफाइल ऐसी भी हैं जिसे कभी ब्लॉक नहीं किया जा सकता है।
मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिस्किला चान
जिन दो प्रोफाइल को आप फेसबुक पर ब्लॉक नहीं कर सकते हैं वह किसी और का नहीं बल्कि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिस्किला चान का है। दरअसल इन दोनों प्रोफाइल को कई बार ब्लॉक किया जा चुका है, जिसके चलते फेसबुक ने अब ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब इन दोनों प्रोफाइल को ब्लॉक नहीं किया जा सकता है। अब अगर आप इन दोनों प्रोफाइल को ब्लॉक करने की कोशिश करेंगे तो इसपर एरर लिखकर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications