क्या हुआ जब दो पाकिस्तानी गलती से पार कर गये बॉर्डर?

दो पाकिस्तानी नागरिक शनिवार को बॉर्डर पार कर भारत की सीमा रेखा में आ गये और बॉर्डर क्रॉस करते ही वो बीएसएफ के हत्थे चढ़ गये।

पंजाब, मई 23: भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर वैसे तो काफी ज्यादा सुरक्षा होती है लेकिन बावजूद इसके कई लोग गलती से इधर-उधर हो जाते हैं। कई पाकिस्तानी नागरिक गलती से भारत पहुंच जाते हैं तो कई भारतीय नागरिग भी गलती से पाकिस्तान की तरफ चले जाते हैं। शनिवार को भी दो पाकिस्तानी नागरिक गलती से भारत की सीमा में प्रवेश कर गये और भारतीय सीमा में दाखिल होते ही बीएसएफ ने उन्हें पकड़ लिया।

BSF

भारत पहुंचे दो पाकिस्तानी

रिपोर्ट के मुताबिक दो पाकिस्तानी नागरिक शनिवार को बॉर्डर पार कर भारत की सीमा रेखा में आ गये और बॉर्डर क्रॉस करते ही वो बीएसएफ के हत्थे चढ़ गये। दोनों पाकिस्तानी नागरिकों से बीएसएफ के जवानों ने पूछताछ करनी शुरू कर दी। जिसमें पता चला कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक गलती से बॉर्डर पार कर भारत आ गये हैं। उनका मकसद कुछ और नहीं था। बीएसफ की टीम को दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, जिसके बाद दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को बीएसएफ ने मानवता के आधार पर पाकिस्तानी सैनिकों के हवाले कर दिया।

बीएसएफ का बयान

दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के गलती से बॉर्डर क्रॉस करने को लेकर बीएसएफ ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक गलती से बॉर्डर क्रॉस कर बीएसएफ दफ्तर की तरफ बढ़ रहे थे। जिसके बाद दोनों को बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया और फिर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी गई और पूछताछ के दौरान दोनों के पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला और ये भी पता चला कि दोनों गलती से ही बॉर्डर पार कर भारत आ गये हैं। जिसके बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी सैनिकों को इस बाबत जानकारी दी और फिर मानवीयता के आधार पर दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तानी सैनिकों के हवाले कर दिया गया। बीएसएफ के मुताबिक इस साल अब तक 6 पाकिस्तानी नागरिक गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हो चुके हैं, जिन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+