यूक्रेन के कीव में दो लड़ाकू विमान हवा में टकराए, तीन यूक्रेनी सैन्य पायलटों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास दो एल-39 प्रशिक्षण विमानों के हवा में टकराने से तीन यूक्रेनी पायलटों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि यूक्रनी वायुसेना ने की है। बयान के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को कीव के पश्चिमी इलाके झितोमिर में हुआ।

आपको बता दें कि यूक्रेन पश्चिम से मिलने वाले एफ-16 लड़ाकू विमानों को उड़ाने के लिए अपने हवाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षित करने के लिए एक बड़ी कवायद की तैयारी में है।

Three Ukrainian military pilots die

यूक्रेन को अमेरिका से खतरनाक 61 एफ-16 जेट मिले हैं ऐसे में तीन पायलटों की मौत यूक्रेन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस हादसे को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी दुख जताया।

जेलेंस्की ने पायलटों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा, "यूक्रेन उन लोगों को कभी नहीं भूलेगा जिन्होंने यूक्रेन के मुक्त आसमान की रक्षा की।" उन्होंने कहा कि विमान हादसे में मारे गए तीन सैन्य पायलटों में यूक्रेनी सेना के अधिकारी एंड्री पिलश्चिकोव शामिल हैं, जिन्होंने पूरी लगन के साथ देश की सेवा की।

अपने रात्रिकालीन वीडियो संबोधिन में उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विवरणों पर चर्चा करना अभी जल्दबाजी होगी। निश्चित रूप से, सभी परिस्थितियों को स्पष्ट कर दिया जाएगा।

यूक्रेन की वायु सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह हम सभी के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति है। दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि डेढ़ साल से यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष जारी है। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे पर नियमित रूप से हमले कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+