ट्विटर ने जारी किया अपने नियमों का नया वर्जन, बताया कौन से काम करने पर आपका अकाउंट हो जाएगा सस्पेंड, ये रही पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। ट्विटर के एक कर्मचारी की गलती की वजह से अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ट ट्रंप का अकाउंट कुछ देर बंद करने के बाद अब ट्विटर ने अपने नियमों का एक नया वर्जन पब्लिश किया है। नियमों का यह नया वर्जन ट्विटर की पॉलिसी को साफ कर देगा। ट्विटर के यह नए नियम सभी को मानने होंगे, ताकि उनका अकाउंट बंद ना हो। ट्विटर की तरफ से यह नए नियम शुक्रवार को जारी किए गए हैं। इन नियमों में अलग-अलग सेक्शन में इस बात को अच्छे से समझाया गया है कि कौन से कामों को ट्विटर गलत मानता है। ट्विटर ने यह साफ किया है कि किसी का अकाउंट सस्पेंड करने के से पहले ट्विटर किन बातों को ध्यान में रखता है। अब अगर किसी यूजर का अकाउंट सस्पेंड होगा तो उसे एक ईमेल मिलेगा, जिसमें यह साफ लिखा होगा कि आखिर किन कारणों की वजह से उसका अकाउंट सस्पेंड किया गया है।

अभी तक जिन लोगों के अकाउंट सस्पेंड हुए हैं, उनमें से अधिकतर को ट्विटर की तरफ से यह नहीं सूचित किया जाता था कि उनका अकाउंट सस्पेंड क्यों किया गया है। ट्विटर अपनी मीडिया पॉलिसी को भी अपडेट कर रहा है। ट्विटर यह भी साफ करने वाला है कि आखिर कौन सी चीजों को वह ग्राफिक या एडल्ट कंटेंट मानेगा। आपको बता दें कि वास्तव में ट्विटर के कोई भी नियम नए नहीं है, इन नियमों को सिर्फ दोबारा से पहले की तुलना में अधिक साफ-साफ लिखा गया है।
ये है नियमों की पूरी लिस्ट
- अगर किसी का अकाउंट सस्पेंड किया जाएगा तो उसे ईमेल के जरिए यह बताया जाएगा कि उसका अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है और उसने ट्विटर की कौन सी पॉलिसी का उल्लंघन किया है।
- कोई ट्वीट अब्यूसिव है या नहीं, इसकी जांच करते वक्त ट्विटर की तरफ से उस ट्वीट का संदर्भ देखा जाएगा और यह भी देखा जाएगा कि उस ट्वीट की समाचर योग्यता है या नहीं।
- ट्विटर उन लोगों से संपर्क करेगा, जिनको लेकर ट्विटर को ऐसा लगेगा कि वह अपने आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उन लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रोफेशनल लोगों से मिलवाएगा।
- ट्विटर ने यह भी साफ किया है कि किसी इंसान, जानवर या कार्टून के साथ किसी सेक्शुअल एक्ट को एडल्ट मटीरियल माना जाएगा, लेकिन यह भी कहा है कि कुछ खास मामलों में ऐसे कंटेट को पब्लिश करने की इजाजत होगी अगर इसे सेंसिटिव मीडिया बताकर पोस्ट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications