क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Viral Video: ढाई हजार साल से बंद ताबूत को पहली बार खोला गया, अंदर जो दिखा उससे हैरान हुए लोग

Google Oneindia News

साककारा। सोशल मीडिया पर मिस्र के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे लोगों के सामने हजारों साल पुराने ताबूत को खोला जा रहा है। ये ताबूत मिस्र (Egypt) में लाइव दर्शकों के सामने पुरातत्वविदों ने खोला है। ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यहां इस साल के शुरुआती महीनों में साककारा में 59 सीलबंद ताबूत मिले थे। इन्हीं में से एक को शनिवार को खोला गया। जब इसे खोला जा रहा था तो आसपास भारी संख्या में लोग मौजूद थे और वह इसका वीडियो भी बना रहे थे।

2500 साल पुराना ताबूत खोला गया

2500 साल पुराना ताबूत खोला गया

आपको बता दें साककारा मिस्र का काफी बड़ा और प्राचीन दफन मैदान है। यह मेम्फिस के प्राचीन शहर नेक्रोपोलिस के तौर पर काम करता है। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि साककारा के पुराने इलाके में कुओं के अंदर दफन 59 लकड़ी के ताबूत मिले हैं। ये लकड़ी की कब्र अच्छी हालत में हैं और इनमें मिस्र के प्रीस्ट, समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य और अन्य वरिष्ठ पुरुषों के शव हैं। शनिवार को जो ताबूत यानी कब्र खोली गई, वह 2500 साल पुरानी थी। यह ढाई हजार साल से ही बंद थी और इसे पहली बार खोला गया था।

11.4 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

11.4 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे खोले जाने पर उसके अंदर एक ममी दिखाई दे रही है। जो एक कपड़े से लिपटी हुई है। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को 11.4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 121.8 हजार लोगों ने लाइक किया है। 50.7 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इसे शेयर किया है। वहीं 27 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं मिस्र में न्यूजीलैंड के राजदूत ने भी इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

ग्रैंड मिस्र संग्रहालय में स्थानांतरित होंगे ताबूत

ग्रैंड मिस्र संग्रहालय में स्थानांतरित होंगे ताबूत

मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि साककारा में शुरु में तीन कुओं और 13 ताबूतों की खोज की गई थी। इसके बाद 14 और ताबूत मिले, जिसके बाद से अब तक ताबूतों की कुल संख्या 59 हो गई है। इन ताबूतों को प्रदर्शन के लिए गीजा में नए ग्रैंड मिस्र संग्रहालय में स्थानांतरित किया जाएगा। वीडियो पर कमेंट कर बहुत से लोगों ने ताबूत खोले जाने पर हैरानी जताई है। किसी ने कहा कि मरे हुए लोगों को इस तरह डिस्टर्ब करना ठीक नहीं तो किसी ने कहा कि इन ताबूतों में केवल प्राचीन समय के मृत लोग हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। जादू असल में नहीं होता है।

क्या बोल रहे हैं लोग?

क्या बोल रहे हैं लोग?

सेन जेल नामक यूजर ने कहा, 'आदमी मर गया, उसके रिश्तेदार मर गए और उसकी संस्कृति भी मर गई, हम जो सबसे बेहतर है और कर सकते हैं वो है उन लोगों के जीवन को समझने की कोशिश करना।' स्टैन प्रैगर नामक यूजर ने कहा, 'हम प्राचीन श्वेत लोगों की भी कब्र खोदते हैं। यह पुरातत्व है। यह अनुसंधान का अनादर नहीं है। वे मर चुके हैं... उन्हें कोई परवाह नहीं है। हम सभी अफ्रीका से बाहर हैं और हम सभी कभी काले थे। हम सिर्फ बकवास चीजें सीखना चाहते हैं।'

Viral Video: पानी में उतरकर प्रपोज करना पड़ गया भारी, अंगूठी पहनाते ही मुंह पर पड़ी लड़की की लात Viral Video: पानी में उतरकर प्रपोज करना पड़ गया भारी, अंगूठी पहनाते ही मुंह पर पड़ी लड़की की लात

Comments
English summary
twenty five hundred years old ancient mummy coffin opened first time in egypt watch viral video
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X