तुर्की पीएम अर्दोआन ने रद्द किया इजराइल दौरा, कहा- ‘हमास आतंकी संगठन नहीं, आजादी की जंग लड़ रहा’
NATO का अहम मेंबर तुर्की ने हमास का समर्थन किया है। तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप अर्दोआन ने इजराइल पर हमला करने वाले फिलिस्तीन संगठन हमास का बचाव किया है। अर्दोआन ने बुधवार को पार्टी सांसदों से मुलाकात की और इस दौरान इजराइल पर जुल्म के आरोप भी लगाए।
संसद में अपने एके पार्टी गुट की एक सभा को संबोधित करते हुए, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोआन का कहना है कि इजराइल "हमास को पश्चिम के साथ एक आतंकवादी संगठन के रूप में देख सकता है। पश्चिम आपका बहुत आभारी है। लेकिन तुर्की पर आपका कुछ भी बकाया नहीं है।"

अर्दोआन ने "हमास कोई आतंकवादी संगठन नहीं है, यह मुजाहिदीनों का एक समूह है जो अपनी जमीन की रक्षा कर रहा है। इसके मेंबर्स आजादी की जंग में हिस्सा लेने वाले मुजाहिदीन हैं। वे आम नागरिकों पर हमलों के खिलाफ हैं, भले ही वो इजराइली क्यों न हों।"
अर्दोआन ने ये भी कहा कि वे गाजा में "अमानवीय" युद्ध के कारण इजराइल की यात्रा की योजना रद्द कर रहे हैं। अर्दोआन ने कहा, "हमारे पास इजराइल जाने का एक प्रोजेक्ट था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया, हम नहीं जाएंगे।"
अर्दोआन ने कहा कि उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हाथ मिलाया था लेकिन उसी नेतन्याहू ने 'तुर्की के भले की मंशा को अपमानित किया।' आपको बता दें कि पिछले महीने ही न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन के दौरान दोनों नेताओं की भेंट हुई थी। इससे संकेत गया था कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधरे हैं।
अर्दोआन ने उन पश्चिमी शक्तियों की भी आलोचना की, जिन्होंने हमास के खिलाफ इजरायल की जवाबी कार्रवाई के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायल के लिए बहाए गए पश्चिमी आंसू धोखाधड़ी से बढ़कर कुछ नहीं हैं।
इस बीच हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गाजा पर इजराइल की बमबारी में बीते 24 घंटे के दौरान 700 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 756 लोगों की मौत हुई। इनमें 344 बच्चे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि हालिया हमलों में गाजा का दक्षिणी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 7 अक्टूबर से अब तक 6500 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें 2704 बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications