तुर्की में 130 बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर्स गिरफ्तार, मंत्री बोले- हर जिम्मेदार को जेल की सलाखों के पीछे भेजूंगा

तुर्की पुलिस पहले ही 130 लोगों को हिरासत में ले चुकी है या उनके खिलाफ वारंट जारी कर चुकी है। इनमें से अधिकांश भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदार शामिल हैं। इसमें और अधिक गिरफ्तारी होने की आशंका जताई जा रही है।

turkey building contractors warrant

तुर्की में बीते सोमवार को आए भूकंप के बाद से जबरदस्त तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। तुर्की और सीरिया में कुल मौतों का आंकड़ा 30 हजार के लगभग हो चुका है। सिर्फ तुर्की में ही 25 हजार से अधिक लोगों की जानें गई हैं। वहीं घायलों की संख्या 80 हजार के लगभग हो चुकी है। इस बीच तुर्की में भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदारों की भी गिरफ्तारियां तेज हो गई हैं।

सैकड़ों लोगों के खिलाफ वारंट जारी

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में भूकंप में ढह गई इमारतों के निर्माण के सिलसिले में सैकड़ों लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारटं जारी किया गया है। ये लोग कथित तौर पर उन भवनों के निर्माण में शामिल थे जो कमजोर थे और भूकंप के कारण गिर गए। इन भवनों के मलबे से दबकर हजारों लोगों की मौत हुई। तुर्की पुलिस पहले ही 130 लोगों को हिरासत में ले चुकी है या उनके खिलाफ वारंट जारी कर चुकी है। इनमें से अधिकांश भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदार शामिल हैं। इसमें और अधिक गिरफ्तारी होने की आशंका जताई जा रही है।

हर अपराधी को जेल भेजने की कसम खाई

तुर्की के उप राष्ट्रपति फुआत ओकटे ने शनिवार देर रात कहा कि 130 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने के लिए वारंट जारी किया गया है। इनमें से कईयों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ये भवन निर्माण कार्यों से जुड़े हैं और इन पर इमारतों के ढहने के लिए जिम्मेदार होने का संदेह है। वहीं तुर्की के न्यायमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार हर शख्स को दंडित करने की कसम खाई है। हम सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में हर एक अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होगा।

भूकंप अपराध ब्यूरो की स्थापना हुई

न्याय मंत्री ने कहा कि यह सही है कि भूकंप बेहद शक्तिशाली था, लेकिन भवन निर्माण से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारी से पलड़ा नहीं झाड़ सकते। आपको बता दें कि तुर्की के न्याय मंत्रालय ने शनिवार को भूकंप अपराध जांच ब्यूरो की योजनाबद्ध स्थापना की घोषणा की है। ब्यूरो का उद्देश्य निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों और अन्य लोगों की पहचान करना, सबूत इकट्ठा करना, वास्तुकारों, भूवैज्ञानिकों और इंजीनियरों सहित विशेषज्ञों को निर्देश देना और बिल्डिंग परमिट और व्यवसाय परमिट की जांच करना होगा।

सीरिया में 53 लाख लोग बेघर

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में मौतों की संख्या 24,617 हो चुकी है वहीं, सीरिया में लगभग 5,000 के करीब लोगों की जानें गई हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में करीब 53 लाख लोग बेघर हो गए हैं। वहीं लगभग 9 लाख लोग भोजन की समस्या से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में समय पर मदद नहीं पहुंच पा रही है। इसकी वजह भूकंप के बाद सड़कों पर मलबा जमा हुआ है।

50 हजार के पार जा सकता है मौत का आंकड़ा

इस बीच संयुक्त राष्ट्रआपातकालीन राहत समन्वयक का कहना है कि उन्हें लगता है कि ये बीते 100 सालों में इस क्षेत्र में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। UN की मदद भेजने वाले इकाई के चीफ मार्टिन ग्रिफिथ्स ने ट्विटर पर लिखा है कि भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा दो गुना हो सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मलबा हटेगा, शव बरामद होंगे। रेस्क्यू ऑपरेशन फाइनल स्टेज में है। लेकिन हम नहीं जानते की इसे कब रोका जाना चाहिए। मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा कि मरने वाले लोगों का आंकड़ा 50 हजार के पार जा सकता है। उन्होंने कहा कि 50,000 मृतक...यही सही आंकड़ा हो सकता है। ग्रिफिथ्स ने आगे कहा- मुझे डर है कि हम इस आंकड़े को देखने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+