सरकार ने 'नर्क के दरवाजे' को जनता के लिए खोला, आखिर क्या है तीन सिर वाले कुत्ते का राज?

नई दिल्ली: दुनिया में कई जगहें ऐसी हैं, जिसे 'नर्क का दरवाजा' कहा जाता है। आमतौर पर इन जगहों पर लोगों को जाने की इजाजत नहीं मिलती, लेकिन अब तुर्की की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत वेस्टर्न प्रोविंस के डेनिज्ली में मौजूद 'नर्क के दरवाजे' को लोगों के लिए खोल दिया गया। इसके अंदर कई राज पहले से दफ्न हैं। (तस्वीरें- यूट्यूब वीडियो से स्क्रीनशॉट)

क्या होगा फायदा?

क्या होगा फायदा?

स्थानीय मीडिया के मुताबिक तुर्की के डेनिज्ली में एक पुरातात्विक स्थल मौजूद है। जिसे स्थानीय लोग नर्क का दरवाजा कहते हैं। 21 जून को इसे लोगों के लिए खोल दिया गया। जिस वजह से अब बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में काफी सुधार होगा, जो कोविड की वजह से ठप पड़ी हुई थी। इस जगह का धार्मिक महत्व भी है।

अंदर तीन सिर वाले कुत्ते की मूर्ति

अंदर तीन सिर वाले कुत्ते की मूर्ति

एक स्थानीय शख्स ने बताया कि इस पुरातात्विक स्थल के अंदर ग्रीक देवता हैडिस की मूर्ति है। जिन्हें 'गॉड ऑफ द अंडरवर्ल्‍ड' कहा जाता है। उस मूर्ति के पास सर्बरस नाम के एक कुत्ते की मूर्ति है। कहा जाता है कि इस कुत्ते के तीन सिर थे। जिस वजह से पहले लोग इस जगह पर जाने से डरते थे। वहीं दशकों पहले यहां पर जानवरों की बलि दी जाती थी, जिसको लेकर भी लोगों के मन में डर बना रहता है।

अंदर हो रहा था Co2 का उत्सर्जन

अंदर हो रहा था Co2 का उत्सर्जन

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि पहले ये जगह आम लोगों के लिए खुली थी, लेकिन 2013 में इटली के प्रोफेसर फ्रांसेस्को डी आंद्रिया ने यहां पर एक रिसर्च शुरू की। जिसमें पता चला कि इस जगह में अंदर एक गेट है, वहां पर जानवरों की बलि दी जा रही थी। वो जगह बहुत ज्यादा संकरी थी, जिस वजह से वहां पर कई कारणों से कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन हो रहा था। इस रिपोर्ट को सरकार ने गंभीरता से लिया और इस जगह को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

'लोगों के मन में गलत धारणाएं'

'लोगों के मन में गलत धारणाएं'

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस जगह के बारे में लोगों के मन में गलत धारणाएं थीं। वैसे ये धार्मिक जगह है, लेकिन बहुत से लोग यहां आने से डरते हैं। अब सरकार ने इसको फिर से खोल दिया है, तो वहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, जिससे स्थानीय लोगों का रोजगार चल सकेगा।

साइबेरिया में भी ऐसा 'दरवाजा'

साइबेरिया में भी ऐसा 'दरवाजा'

वहीं साइबेरिया में भी एक जगह ऐसी है, जिसे नर्क का दरवाजा कहा जाता है। जिसे बटागाइका क्रेटर कहते हैं। ये पृथ्वी की सतह पर बना एक बड़ा गड्ढा है, जिसकी लंबाई बढ़ती जा रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन दशकों में नर्क का ये दरवाजा 1 किलोमीटर लंबा हो गया है, जबकि इसकी गहराई 86 मीटर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+