कोहरे में लैंडिंग की कोशिश कर रहा टर्कीश एयरलाइंस का कार्गो प्लेन क्रैश, 32 की मौत
कोहरे में लैंडिंग की कोशिश कर रहा था टर्की एयरलाइंस का प्लेन बोइंग 747। मारे गए 32 लोगों में छह बच्चे भी शामिल। 43 घर तबाह।
बिशकेक। किर्गिस्तान में टर्की की एयरलाइंस का एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। इस हादसे में 32 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं जिनमें छह बच्चे हैं। किर्गिस्तान की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी थी जीरो
किर्गिस्तान की इमरजेंसी सर्विस मिनिस्ट्री की ओर से बताया गया है कि यह हादसा बिशकेक एयरपोर्ट के पास सोमवार को यह हादसा हुआ है। यह कार्गो प्लेन बोइंग 747 था और प्लेन को घने कोहरे में लैंड कराने की कोशिशों की वजह से यह हादसा हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक विजिबिलिटी बिल्कुल भी नहीं था और प्लेन सीधा घरों में टकरा गया। भारतीय समयानुसार करीब एक बजकर 31 मिनट पर इस हादसे के होने की खबरें हैं। इमरजेंसी सर्विस मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक मारे जाने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग पास के गांव डचा-सू के नागरिक थे।
बढ़ सकती है मृतकों की तादाद
उन्होंने बताया कि मारे जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हो सकती है। भारी पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस हादसे की वजह से गांव को खासा नुकसान पहुंचा है। मरने वाले लोगों में कम से कम चार पायलट भी शामिल हैं। यह कार्गो प्लेन हांगकांग से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के रास्ते इस्तानबुल जा रहा था। हादसे में करीब 43 मकानों को नुकसान पहुंचा है और दुर्घटना के कारण आग लग गई थी और फैल गई थी।