तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन की मूंछ पर बवाल, 16 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
तुर्की में पिछले महीने ही चुनाव खत्म हुए हैं, जिसमें अर्दोआन ने फिर से जीत हासिल की है। वहीं, चुनाव के बाद का तनाव अभी भी देश में देखा जा रहा है।

Turkey News: तुर्की की सत्ता के बेताज बादशाह बन गये राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन की मूंछ पर बवाल मच गया है और तुर्की की पुलिस ने 16 साल के एक लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तुर्की के अधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के पोस्टर पर मूंछ बनाने वाले 16 साल के एक लड़के को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की में हाल ही में खत्म हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनके पोस्टर पर 16 साल के लड़के ने मूंछे बना दी थी।
तुर्की से निकलने वाले अखबार बीरगुन, कुम्हुरियेट और निजी टीवी स्टेशन हल्क टीवी सहित विपक्ष के करीबी कई मीडिया हाउस ने रिपोर्ट में कहा है, कि तुर्की के दक्षिणपूर्वी शहर मेर्सिन शहर में लड़ने ने राष्ट्रपति के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ की थी।
मूंछ बनाने पर लड़के को जेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 साल के लड़के पर आरोप है, कि उसने राष्ट्रपति अर्दोआन की पोस्टर पर पेन से हिटलर की तरह मूंछे बना दी थीं और फिर पोस्टर पर अपमानजनक टिप्पणियां लिखी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि सीसीटीवी कैमरों से उसकी पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने उनके घर पर उससे पूछताछ की, जहां आरोपी लड़के ने कथित तौर पर "मूंछें खींचना स्वीकार किया" हालांकि, उसने पोस्टर पर अपमानजनक टिप्पणी लिखने की बात से इनकार कर दिया।
हल्क टीवी के अनुसार, सरकारी वकील के सामने ले जाने से पहले ही लड़के को "राष्ट्रपति का अपमान" करने का दोषी पाया गया और पास के एक जेल में भेज दिया गया।
आपको बता दें, कि रेचेप तैय्यप अर्दोआन पिछले महीने हुए चुनाव में फिर से जीत गये हैं और अगले पांच सालों के लिए उन्होंने अपनी सत्ता फिर से सुरक्षित कर ली है।
तुर्की में दूसरे राउंड का चुनाव 28 मई को हुआ था, जिसमें अर्दोआन को 52.16 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कमाल कलचदारलू को 47.84 प्रतिशत वोट मिले थे। जिसका मतलब ये हुआ, कि देश की करीब करीब आधी आबादी ने अर्दोआन के खिलाफ मतदान किया था और उन्हें अर्दोआन के अधिनायकवादी शासन पद्धति रास नहीं आई है।
Recommended Video

तुर्की की एक बड़ी आबादी अर्दोआन के शासन से नाराज है, लिहाजा लोग अलग अलग तरह से उनके शासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications