यूरोपीयन यूनियन की अनदेखी से टूटा राष्ट्रपति अर्दोआन का दिल, कहा- हमारा रास्ता हो सकता है अलग
Turkey European Union: राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने शनिवार को कहा है, कि तुर्की यूरोपीय संघ से खुद को अलग रख सकता है। जिसका मतलब है, कि तुर्की यूरोपीय यूनियन, जो 27 यूरोपीय देशों का समूह है, उसमें शामिल होने के अपनी बोली को खत्म करने के बारे में सोच रहा है।
न्यूयॉर्क में 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कि "यूरोपीय संघ तुर्की के साथ संबंध तोड़ने का प्रयास कर रहा है।"

तुर्की-यूरोपीय संघ संबंध कैसा है?
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा, कि "हम स्थिति का मूल्यांकन करेंगे, और यदि आवश्यकता हुई तो हम यूरोपीय संघ से अलग हो जाएंगे।" तुर्की के राष्ट्रपति का ये बयान यूरोपीय संसद द्वारा हाल में ही अपनाई गई एक प्रस्ताव को लेकर आई है, जिसमें तुर्की-यूरोपय संघ संबंधों के बारे में कहा गया है, कि "मौजूदा परिस्थितियों में परिग्रहण की प्रक्रिया फिर से शुरू नहीं हो सकती है और यूरोपीय संघ-तुर्किए संबंधों के लिए एक समानांतर और यथार्थवादी ढांचे का पता लगाना चाहिए।"
आपको बता दें, कि तुर्की ने 1999 में यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, और परिग्रहण वार्ता 2005 में शुरू हुई थी। यूरोपीय संसद के अनुसार, "लोकतांत्रिक चूक" के कारण 2018 में परिग्रहण वार्ता रोक दी गई थी।
वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति के इस बयान से कुछ हफ्ते पहले तुर्की के विदेश मंत्री ने यूरोपीय संघ से तुर्की को शामिल करने के लिए साहसिक कदम उठाने का आह्वान करते हुए मुद्दों को सुलझाने की अपील की थी। लेकिन, अब राष्ट्रपति अर्दोआन के बयान से लगता है, जैसे यूरोपीय संघ में शामिल होने का तुर्की का सपना टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications