Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टॉयलेट सीट पर बैठते ही टूट गई घुटने की हड्डी, कहीं आप इग्नोर तो नहीं कर रहे ये लक्षण

टॉयलेट सीट पर बैठते ही एक महिला की घुटने की हड्डी टूट गई। बाद में पता चला कि वहां पर ट्यूमर था।

bone

इंसानों के शरीर में अब ऐसी अजीबोगरीब बीमारियां हो रहीं, जिसके बारे में आम लोगों को कुछ पता भी नहीं। कुछ साल पहले एक महिला अपने घर के टॉयलेट सीट पर बैठी, तभी उनके घुटने की हड्डी टूट गई। इसके बाद से उनका चलना फिरना मुश्किल हो गया। अब उन्होंने अपनी आपबीति बयां की है।

ये मामला ब्रिटेन का है, वहां पर बेथानी इस्ट (26) नाम की महिला रहती हैं। उन्होंने बताया कि 7 साल पहले जब वो 19 साल की थीं, तो उनके घुटने में काफी ज्यादा दर्द हो रहा था। वो सामान्य दर्द समझकर उसे इग्नोर करती रहीं।

एक दिन अचानक उनके पैर में तेजी से दर्द हुआ। वो सीढ़ियां उतर रही थीं। इसके बाद वो टॉयलेट गईं और सीट पर बैठीं। तभी उन्हें अपने घुटने की हड्डी टूटने की आवाज आई। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने जब उनके घुटने का एक्स-रे किया तो वो हैरान रह गए। वहां पर एक बड़ा ट्यूमर था, जिस वजह से घुटने के आसपास की मांसपेशियां कमजोर हो गईं।

ये बहुत ही जटिल मामला था, ऐसे में डॉक्टरों ने तुरंत उनकी सर्जरी की। डॉक्टरों ने उससे पहले ही उन्हें बता दिया था कि इस बीमारी में 99 प्रतिशत मरीज पूरी तरह से चल फिर नहीं सकते हैं।

फिलहाल उनकी सर्जरी सफल रही। अब वो थोड़ा बहुत चल लेती हैं। हाल ही में उन्होंने कॉलेज पासआउट किया। इस दौरान उन्होंने अपने एक्सपीरियंस के बारे में लोगों को बताया।

बेथानी ने कहा कि जब भी हमारे शरीर में हल्का दर्द होता है, तो हम उसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने उस दर्द को इग्नोर किया था, ऐसे में आज वो चलने लायक नहीं रहीं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पहले डांस करती, दौड़ती, खेलती थी, लेकिन अब चलना भी मुश्किल है। वो नहीं चाहती हैं कि किसी और के साथ ऐसा हो, ऐसे में वो लोगों को इन बीमारी के बारे में जागरुक करती रहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+