'राजनीति से प्रेरित', भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलीं शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक
Tulip Siddiq News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक इन दिनों विवादों में हैं। ढाका के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने की खबरों के बीच उन्होंने सभी आरोपों से साफ इनकार किया है।
ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद हैं, हैम्पस्टेड और हाईगेट से प्रतिनिधित्व करती हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी हैं। जनवरी 2025 में यूके के वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी हैं, ताकि उनके पारिवारिक संबंध सरकार के कामकाज में बाधा न बनें।

क्या हैं उन पर लगे आरोप?
- बांग्लादेश के एसीसी ने मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि ट्यूलिप सिद्दीक ने ढाका में अवैध तरीके से भूखंड हासिल किया।
- आरोप है कि उन्होंने अपने परिवार या प्रभाव का उपयोग करके प्लॉट आवंटन में हस्तक्षेप किया।
ट्यूलिप सिद्दीक का क्या कहना है?
उन्होंने सभी आरोपों को 'पूरी तरह झूठा और राजनीति से प्रेरित' बताया। उनका कहना है कि उनके पास कभी भी बांग्लादेश में कोई भूखंड नहीं रहा, न ही उन्होंने कभी किसी को प्लॉट दिलाने में मदद की। वकीलों के जरिए एसीसी को लिखित जवाब दिया गया, लेकिन अब तक उन्हें कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला। वे कहती हैं कि गिरफ्तारी वारंट की कोई जानकारी उन्हें नहीं है।
ब्रिटेन में क्या हुआ?
ट्यूलिप ने अपने त्यागपत्र में साफ कहा कि उनके पारिवारिक संबंध सार्वजनिक रिकॉर्ड में पहले से हैं। ब्रिटिश सरकार के स्वतंत्र सलाहकार ने भी कहा कि ट्यूलिप ने कोई मंत्री संहिता का उल्लंघन नहीं किया। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने उनके काम की तारीफ की और उनके योगदान को सराहा।
क्या उन्हें बांग्लादेश भेजा जा सकता है?
यूके और बांग्लादेश के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है, इसलिए गिरफ्तारी वारंट को लेकर कोई स्पष्ट कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती। यह मामला अभी कूटनीतिक और कानूनी तौर पर जटिल बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications