वानुआतु में 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाके होंगे प्रभावित
नई दिल्ली, अगस्त 18। दक्षिण प्रशांत महासागर के वानुआतु में बुधवार को आए भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। एक अमेरिकी मॉनिटर ने ये चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि वानुअतु में आए भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है।

भूकंप केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे में दिखेगा प्रभाव
सुनामी की चेतावनी में कहा गया है कि प्रारंभिक आकलन में सामने आया है कि कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी की लहरें देखी जा सकती हैं। तटीय इलाकों पर इसका बहुत अधिक असर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि वानुअतु 'रिंग ऑफ फायर' में आता है। प्रशांत महासागर के समीप का यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।
सागर में 91 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया है कि ये भूकंप सागर में 91 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था और राजधानी पोर्ट विला के उत्तर-पश्चिम में लगभग 340 किलोमीटर (210 मील) की दूरी पर था।












Click it and Unblock the Notifications