ताइवान में पहली बार कोई महिला बनीं राष्ट्रपति, साइ इंग वेन ने ली शपथ
ताइपे। साइ इंग वेन ने ताइवान की नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। वेन इस देश की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। साइ ने जनवरी में हुए चुनावों में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी यानी डीपीपी का नेतृत्व किया था, इस पार्टी को चुनावों में एकतरफा जीत मिली है।

डीपीपी का झुकाव चीन से आज़ाद होने पर है और इस जीत के बाद दोनों के बीच, रिश्तों पर असर पड़ सकता है।
पढ़ें- ताइवान की सड़क पर डायनासोर
चीन, ताइवान को अपने से अलग हुए प्रांत के रूप में देखता है। चीन ने चेतावनी दी है कि ज़रूरत पड़ने पर, उसे बल प्रयोग से वापस चीन में मिलाया जा सकता है।
साइ इंग वेन ने कहा है कि वो चीन के साथ मौजूदा रिश्तों को बरकरार रखेंगी, लेकिन चीन को भी ताइवान के लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications