Trump vs Iran: 'ऐसा जवाब देंगे, सदियों तक याद रहेगा', ट्रंप के 'आज रात खात्मा' वाले बयान पर ईरान की चेतावनी

Trump vs Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधे युद्ध की धमकी देते हुए कहा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता नष्ट हो जाएगी, जिसे फिर कभी जीवित नहीं किया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा ही होगा।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए इसे विश्व इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक बताया। उन्होंने लिखा कि 47 साल की 'जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत' का आज आखिरी अंत हो जाएगा। हालांकि, पोस्ट में एक छोटा सा दरवाजा भी खुला रखा कि शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत भी हो सकता है।

Trump vs Iran

आज रात 8 बजे (EST) का अल्टीमेटम - होर्मुज जलडमरूमध्य खोलो वरना...

ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समय बुधवार सुबह) तक होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खोलने का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर ईरान ने नहीं माना तो अमेरिका ईरान के हर बिजली उत्पादन संयंत्र, हर पुल और तेल सुविधाओं पर एक साथ भारी बमबारी करने की तैयारी में है।

ईरान का तीखा जवाब: 'प्राचीन सभ्यता से ऐसा प्रहार कि कभी नहीं भूलोगे'

ट्रंप के बयान के कुछ घंटों बाद ईरान ने आग उगलती चेतावनी जारी की। तेहरान ने साफ कहा कि आपको और आपके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता से ऐसा प्रहार झेलना पड़ेगा, जिसे आप सदियों तक नहीं भूल पाएंगे। ईरानी अधिकारी एक बात पर अड़े हैं कि वे अस्थायी युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध की पूर्ण समाप्ति चाहते हैं। अमेरिकी दबाव को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

खारग द्वीप पर विस्फोट - ईरान के तेल साम्राज्य पर हमला

ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी मेहर के मुताबिक, 7 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित खारग द्वीप (ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात केंद्र) पर कई विस्फोट हुए। अमेरिकी सूत्रों ने पुष्टि की कि US सेना ने द्वीप पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। खारग द्वीप ईरान के 90% तेल निर्यात का केंद्र है। अगर यहां गंभीर नुकसान हुआ तो वैश्विक तेल कीमतों पर भारी असर पड़ सकता है कि महंगाई बढ़ेगी और दुनिया भर में तेल संकट गहरा सकता है।

अमेरिका के अंदर क्या चल रहा है?

  • उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का दावा है कि हमने ईरान में अपने युद्ध संबंधी उद्देश्य हासिल कर लिए हैं। अब अगला कदम तेहरान पर छोड़ दिया गया है।
  • Axios की रिपोर्ट: ट्रंप प्रशासन के अंदरूनी सूत्र राष्ट्रपति को 'पागल कुत्ते की तरह खून का प्यासा' बता रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ट्रंप सबसे ज्यादा आक्रामक हैं, जबकि रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और विदेश सचिव मार्को रुबियो अपेक्षाकृत शांतिप्रिय नजर आ रहे हैं।
  • वॉल स्ट्रीट जर्नल: अमेरिका और क्षेत्रीय मध्यस्थ 45 दिनों के युद्धविराम के लिए दबाव बना रहे हैं, लेकिन प्रगति बेहद कम हुई है।

संयुक्त राष्ट्र की सख्त चेतावनी

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नागरिक बुनियादी ढांचे (बिजली संयंत्र, पुल आदि) पर हमला प्रतिबंधित है। ट्रंप का बयान अब सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि सैन्य तैयारी का हिस्सा लग रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के 20% तेल का रास्ता है। अगर यहां तनाव बढ़ा तो ग्लोबल ऑयल क्राइसिस, महंगाई और नई जंग की आशंका मंडरा रही है।

ईरान अपनी प्राचीन सभ्यता और क्षेत्रीय ताकत पर भरोसा जताते हुए पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा। वहीं ट्रंप 'रेजिम चेंज' और 'एक रात में सब खत्म' वाली भाषा बोल रहे हैं। अभी स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण है। आज रात 8 बजे (EST) के बाद क्या होता है। पूरी दुनिया की नजरें उसी पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+