डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी- अगर WTO अपना तरीका नहीं बदलता है तो हम इसे छोड़ देंगे
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन पर हमला बोलते हुए वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) को छोड़ने की धमकी दी है। ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर डब्ल्यूटीओ अमेरिका के साथ सही से व्यवहार नहीं करता है, तो अमेरिका उसे छोड़ देगा। अपने ऑवल ऑफिस में गुरुवार को ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा 'अगर वे अपने तरीके नहीं बदलते हैं तो हम डब्ल्यूटीओ से बाहर निकल जाएंगे।' डब्ल्यूटीओ की स्थापना वैश्विक व्यापार के नियम बनाने और तमाम देशों के बीच व्यापारिक विवादों के सुलझाने के लिए हुई थी।
ट्रंप ने आरोप लगाया कि दुनिया अमेरिका के साथ अनुचित ढंग से व्यापार कर रहा है और यह सब डब्ल्यूटीओ ने होने दिया है। ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की धमकी भी दी है। ट्रंप ने कहा कि पिछले माह डब्ल्यूटीओ ने अमेरिका के साथ गलत व्यवहार किया है, जिससे उनके व्यापार को नुकसान हुआ है।
डब्ल्यूटीओ के खिलाफ शिकायतों के अलावा, ट्रंप प्रशासन ने अन्य मेंबर्स पर केस फाइल किया है। इसी सप्ताह अमेरिकी उत्पादों पर रूस द्वारा लगाए नए शुल्क को अमेरिका ने अवैध बताकर अटैक किया था।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही इस व्यापार संगनठन को स्थापित करने,व्यापारिक नियम को मजबूत करने और दुनिया की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने में अमेरिकी राष्ट्रपतियों की कोशिशों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह पहली बार देखने को मिला है, जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने डब्ल्यूटीओ को छोड़ने की धमकी दी है। डब्ल्यूटीओ की स्थापना 1994 में हुई थी।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी अधिकारी ने रूस से रक्षा संबंधों पर दी भारत को चेतावनी, कहा प्रतिबंध न लगने की कोई गारंटी नहीं