ट्रेड वॉर: चीन के आयातों पर 505 बिलियन डॉलर का शुल्क लगाने की तैयारी में अमेरिका
वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक युद्ध के बीच शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो चीनी आयातों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे 505 बिलियन डॉलर चीनी आयातों पर शुल्क लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह ये सब राजनीति के लिए नहीं, बल्कि हमारे देश की सही दिशा के लिए काम कर रहा हूं।
चीन के आयातों पर लगातार अटैक कर रहे ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कम्युनिस्ट राष्ट्र को लंबे समय के लिए फटकारा है। ट्रेड वॉर को लेकर अमेरिका और चीन के बीच अभी तक कोई सुलह नहीं हो पा रही है। इसी माह की शुरुआत में अमेरिका ने 34 बिलियन डॉलर के चीनी टेक्नॉलोजिकल प्रोडक्ट्स पर 25 फिसदी शुल्क लगाया था। वहीं, चीन ने भी अमेरिका का बदला लेने के लिए कहा था कि वे भी इसी प्रकार की कार्रवाई करेंगे।
चीन ने अमेरिका पर आर्थिक इतिहास की सबसे व्यापारिक लड़ाई को शुरू करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ अमेरिका 16 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त चीनी आयातों पर शुल्क लगाने की भी योजना बना रहा है। सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनकी व्यापारिक नीति से अमेरिका को फायदा हो रहा है।