ट्रंप की भारत- चीन पर टैरिफ वाली धमकी! किन्हें बताया अमेरिका को 'नुकसान' पहुंचाने वाले देश?

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने कई बड़े बदलाव की घोषणा की है, जिसका सीधा असर दुनिया के कई देशों पर पड़ने वाला है। ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका उन देशों पर टैरिफ लगाएगा जो अमेरिका को 'नुकसान' पहुंचाएंगे। ट्रंप ने चीन, भारत और ब्राजील को उच्च टैरिफ वाले देशों के रूप में नामित किया है। यह पहला मौका नहीं है, यूएस राष्ट्रपति ने भारत समेत कुछ पड़ोसी देशों के लिए ऐसी बात कही है। ट्रंप इससे पहले भी ब्रिक्स समूह पर 100% टैरिफ लगाने की बात कर चुके हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका उन देशों पर टैरिफ लगाएगा जो अमेरिका को "नुकसान" पहुंचाएंगे, उन्होंने चीन, भारत और ब्राजील को उच्च टैरिफ वाले देशों के रूप में नामित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक "बहुत निष्पक्ष प्रणाली स्थापित करेगा जहां पैसा हमारे खजाने में आने वाला है और अमेरिका फिर से बहुत अमीर होने जा रहा है।"

US President Donald Trump over tarrif

उन्होंने कहा कि यह "बहुत जल्दी" होगा। इससे पहले पिछले सप्ताह अपने उद्घाटन भाषण का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा, "विदेशी देशों को समृद्ध करने के लिए अपने नागरिकों पर कर लगाने के बजाय, हमें अपने नागरिकों को समृद्ध करने के लिए विदेशी देशों पर शुल्क लगाना और कर लगाना चाहिए।"

रक्षा प्रणाली की मजबूती पर ट्रंप का फोकस

अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आने के साथ कई बड़े बदलाव की तैयारी है। यूएस ने अपनी विदेश नीति में भी अहम बदलाव की बात कही है। अब यूएस ने इजरायल के 'आयरन डोम' की तरह अमेरिका के लिए भी एक वायु रक्षा प्रणाली बनाने का फैसला किया है। इस संबंध में उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने हमला किया था, और 'आयरन डोम' ने हमास, हिजबुल्लाह और ईरान की ओर से दागे गए हजारों रॉकेट और मिसाइलों को रोका था।

ट्रंप सरकार के ताजा आदेश के मुताबिक रक्षा मंत्री को अगले 60 दिनों में मिसाइल डिफेंस सिस्टम की संरचना और इसके लिए अनुमानित लागत का बजट प्रस्तुत करना होगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को अमेरिका के लिए रणनीतिक मिसाइल खतरे का आकलन भी प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा, उन जगहों की सूची भी देनी होगी, जहां 'आयरन डोम' सिस्टम को तैनात किया जा सकता है, ताकि परमाणु हथियार से संपन्न दुश्मनों से सुरक्षा मजबूत की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+