'हमने भारत को खो दिया', पुतिन-मोदी और शी जिनपिंग को साथ देख ट्रंप को लगी मिर्ची

Trump India Russia China SCO Summit: भारत-चीन और रूस के बीच शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में दिखे तालमेल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिंता में डाल दिया है। ट्रंप ने 5 सितंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि, लगता है हमने भारत और रूस खो दिए हैं और अब वे सबसे गहरे, अंधकारमय चीन के साथ हैं।

उन्होंने इस बयान के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की समिट की तस्वीर भी साझा की। इस टिप्पणी ने वैश्विक कूटनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।

Trump India Russia China SCO Summit

अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'लगता है हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। उन्हें एक लंबा और समृद्ध भविष्य मिले।'

SCO समिट में भारत-चीन-रूस का बढ़ता तालमेल

बता दें कि, चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान भारत, रूस और चीन के बीच कूटनीतिक और आर्थिक सहयोग को लेकर खासा जोर देखने को मिला। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मंच पर बैठे और वैश्विक सुरक्षा, व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान भारत और रूस के चीन के साथ बढ़ते सामरिक और आर्थिक तालमेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बहसों को जन्म दिया और अमेरिका सहित अन्य देशों की नजरें इस गठजोड़ पर टिक गईं।

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर तकरार जारी है

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर विवाद लगातार जारी है और यह अब तक कई दौर की वार्ता और नोटिस के बावजूद शांत नहीं हो पाया है। अमेरिकी प्रशासन ने भारत से आयातित कुछ प्रमुख उत्पादों पर पहले ही 25% टैरिफ लगाया हुआ था, और अब 27 अगस्त 2025 से इसे और बढ़ाकर कुल 50% कर दिया गया है। अमेरिका का तर्क है कि भारत रूस से तेल खरीदकर, अप्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद कर रहा है, जिससे रूस यूक्रेन पर युद्ध जारी रख पा रहा है। इसके जवाब में भारत ने इस फैसले का विरोध जताया है और दोनों देशों के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक स्तर पर मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें PM Modi Xi Jinping Meet: भारत-चीन के बीच दोस्ती? Trump के दिल पर क्यों चली छुरियां? 10 Point में नफा-नुकसान

वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने कसा तंज

डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्विट पर वरिष्ठ पत्रकार और ANI न्यूज एजेंसी की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश ने तंज कसते हुए लिखा, Bedardi balma tujhko, Mera mann yaad karta hai, Barasta hai jo aankhon se, Voh sawan yaad karta hai

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+