ट्रंप ने ईरान पर कसा शिंकजा, प्रतिबंध और कड़े करने के दिए निर्देश

वॉशिंगटन। सऊदी की तेल कंपनी अरामको पर हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच रिश्ते और तल्ख हो गए हैं। इसी बीच बुधवार को सख्त रवैया अपनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंधों को बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने ट्रेजरी सेक्रटरी को ईरान पर प्रतिबंध बढ़ाने को कहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट सी. ओब्रायन को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

Trump says I have just instructed Secretary of Treasury to substantially increase Sanctions on Iran

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि, मैंने अभी-अभी ट्रेजरी सचिव को ईरान पर प्रतिबंधों को पर्याप्त रूप से बढ़ाने का निर्देश दिया है! अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों में ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया, जबकि ईरान ने अमेरिका के दावे को सिरे से खारिज किया है। इसके साथ ही ट्रंप ने अपने नए एनएसए की घोषणा कर दी। ट्रंप ने रॉबर्ट सी. ओब्रायन को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

दरअसल हाल ही में साउदी की तेल कंपनी अरामको पर ड्रोन ले हमला हुआ था। इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने साउदी अरब में हमले के लिए इस्तेमाल की हई ईरानी लॉन्च साइट का पता लगा लिया है। हालांकि ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हमले की बात को सिरे से खारिज किया है और इसे यमनी लोगों का बदला बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+