मेक्सिको की सीमा पर वॉल खड़ी करने पर अड़े ट्रंप, महीनों तक सरकारी कामकाज बंद करने की दी धमकी
वॉशिंगटन। डिमोक्रेटिक पार्टी की पेलोसी अमेरिकी कांग्रेस के लॉवर हाउस (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) की स्पीकर बनी हैं। इस वक्त वॉशिंगटन में ट्रंप के बाद अगर देखा जाए तो पेलोसी दूसरी सबसे ताकतवर राजनेता में से एक हैं। पेलोसी, अमेरिकी इतिहास में स्पीकर का पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं, जो अल्पसंख्यक नेता के रूप में हाउस डेमोक्रेट्स की प्रमुख थीं। इस बीच अमेरिका में शटडाउन खत्म करने को लेकर शुक्रवार को ट्रंप और पेलोसी को मीटिंग हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

अमेरिका में दो सप्ताह से चले आ रहे शटडाउन को खत्म करने के लिए ट्रंप ने स्पीकर पेलोसी और सीनेटर चक शूमर के साथ मीटिंग की है। अमेरिका-मेक्सिको सीमा वॉल खड़ी करने पर अड़े डोनाल्ड ट्रंप और पेलोसी के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया, जिसके बाद ट्रंप ने कहा है कि देश में शटडाउन जारी रहेगा।
मीडिया से बात करते हुए डिमोक्रेट नेता ने बताया कि ट्रंप ने कहा कि वे वॉल बनाने के लिए सरकार को महीनों और सालों तक बंद कर सकते हैं। वहीं, व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मीडिया ने कहा कि हां उन्हें शूमर से यह बात कही थी। हालांकि उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ऐसा (लंबे समय के लिए शटडाउन) होगा, लेकिन फिर भी हम इसके लिए तैयार है।'
हालांकि, ट्रंप ने कहा कि वे लोगों से मदद लेकर वॉल खड़ी कर सकते हैं और इसके लिए देश को भले ही आपातकाल का सामना क्यों न करना पड़े। बता दें के पेलोसी ने आते ही स्पष्ट कर दिया था कि वह मेक्सिको वॉल के समर्थन में नहीं क्योंकि यह बिल्कुल अनैतिक है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने दी अमेरिका में आपातकाल लगाने की धमकी: Report












Click it and Unblock the Notifications