US Election: वर्जीनिया में भी डोनाल्ड ट्रंप निकले आगे, पार्टी के गढ़ में ही पिछड़े बाइडेन, हारना हुआ तय?
US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आते ही, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स के संभावित उम्मीदवार राष्ट्रपति जो बइडेन के बीच का फासला बढ़ता जा रहा है और एक लेटेस्ट सर्वेक्षण से पता चला है, कि वर्जीनिया, जो डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ रहा है, डोनाल्ड ट्रंप ने वहां से भी बढ़त बना ली है।
ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प वर्जीनिया में आगे चल रहे हैं और जो बाइडेन के लिए वर्जीनिया से पिछड़ने का मतलब है, कि 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में उनकी स्थिति मुश्किल में पड़ सकती है।

वर्जीनिया सीट पारंपरिक तौर पर जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ रही है और डोनाल्ड ट्रंप को यहां से लगातार नाकामी ही नसीब हुई है, इसीलिए वर्जीनिया सीट पर बढ़त हासिल करना ट्रंप के चुनाव कैन्पेन टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
2016 राष्ट्रपति इलेक्शन में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप को 5 से ज्यादा अंकों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2020 में उन्हें फिर से जो बाइडेन ने 10 अंकों से हराया था।
वर्जीनिया में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त
वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी-वाइल्डर स्कूल की तरफ से आयोजित किए एक ताजा सर्वेक्षण में, ट्रम्प को वर्जीनिया में आगे दिखाया गया है, और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए गुड लक चार्म आखिरकार जीत सकता है।
809 वोटर्स के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में, डोनल्ड ट्रम्प के 39 प्रतिशत के मुकाबले बाइडेन 36% पर फिसल गये हैं। सर्वेक्षण से स्पष्ट रूप से पता चलता है, कि राज्य में जीत की जंग काफी दिलचस्प हो चुकी है और नवंबर के चुनावों में इसे जीतने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच कड़ी टक्कर होगी।
वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी से बात करते हुए वर्जीनिया के 66वें गवर्नर डगलस वाइल्डर ने कहा है, कि "मुझे लगता है कि परिणाम बताते हैं कि वर्जीनिया वास्तव में राष्ट्रपति पद के लिए एक 'युद्ध का मैदान' जैसा राज्य बन गया है।" हालांकि, द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स-सिएना कॉलेज की तरफ से पहले किए गए एक सर्वेक्षण में इससे उल्टा परिणाम दिखाया गया था, जिसमें बाइडेन, ट्रम्प के खिलाफ वर्जीनिया में तीन प्रतिशत अंकों से आगे चल रहे थे। इस सर्वे में बाइडेन को 48% और डोनाल्ड ट्रंप को 45% समर्थन हासिल होते दिखाया गया था।
यह सर्वेक्षण 9-12 जुलाई के बीच किया गया था।
हालांकि दोनों सर्वेक्षणों में एक महत्वपूर्ण आम सुझाव है, कि वर्जीनिया में समय के साथ बाइडेन की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है और राज्य में डेमोक्रेट्स के प्रति अश्वेत मतदाताओं का समर्थन कम हो गया है। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में अश्वेत मतदाताओं ने खुलकर बाइडेन का समर्थन दिया था।
वाइल्डर, जो एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर भी हैं, उन्होंने कहा है, कि पिछले साल दिसंबर में बाइडेन के पास अश्वेत वोटर्स के 67 प्रतिशत समर्थन थे, जिसमें अब 20 अंकों की गिरावट आ गई है, जो भारी गिरावट है। उनका कहना है, कि नये सर्वेक्षण से बाइडेन कैम्पेन टीम और डेमोक्रेटिक पार्टी को चिंता करनी चाहिए।
आपको बता दें, कि ये सर्वे डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से पहले किया गया है और माना जा रहा है, हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में और इजाफा हो सकता है। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी में जो बाइडेन की उम्मीदवारी के खिलाफ लगातार आवाज उठ रही हैं और यूएस संसद की पूर्व स्वीकर नैंनी पेलोसी ने भी माना है, कि "सर्वेक्षणों से पता चलता है, कि बाइडेन नहीं जीतेंगे।"
पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने हाल ही में एक बातचीत में राष्ट्रपति जो बाइडेन से निजी तौर पर कहा, कि पोलिंग से पता चलता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं हरा सकते हैं और बाइडेन, नवंबर में सदन जीतने के डेमोक्रेट्स के अवसरों को नष्ट कर सकते हैं, यदि वह दूसरे कार्यकाल के लिए रेस में बने रहने का फैसला करते हैं। जिसपर बाइडेन ने कहा, कि "उन्होंने पोल देखे हैं, जो संकेत देते हैं कि वह जीत सकते हैं।" CNN ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
लेकिन, बाइडेन ने अभी भी रेस से पीछे हटने की बात नहीं मानी है। डेमोक्रेटिक पार्टी में अगले महीने कन्वेंशन होना है, जिसमें राष्ट्रपति की उम्मीदवारी पर फैसला लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications