Trump Kim Meeting: जानिए ट्रंप और किम की एक जैसी बातें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की एतिहासिक मुलाकात खत्म हो गई। पिछले करीब तीन माह से इस मुलाकात का इंतजार दुनिया के कई लोगों को था। इस बीच दोनों नेताओं की ओर से कई तरह के बयान सामने आए।
सिंगापुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की एतिहासिक मुलाकात खत्म हो गई। पिछले करीब तीन माह से इस मुलाकात का इंतजार दुनिया के कई लोगों को था। इस बीच दोनों नेताओं की ओर से कई तरह के बयान सामने आए। इन बयानों की वजह से सिंगापुर समिट हो सकेगी या नहीं इस पर भी आशंका जताई जाने लगी। लेकिन सात दशकों के बाद वह पल मंगलवार को आ ही गया जब ट्रंप और किम एक दूसरे से मिले। दोनों को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि दोनों नेता पहली बार मिल रहे हैं। दोनों ही नेता काफी आक्रामक हैं और दोनों के ही अलोचक सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा भी दोनों के बीच कुछ ऐसी बातें हैं जो एक जैसी लगती हैं। शायद इन्हीं बातों की वजह से ट्रंप और किम की पहली मुलाकात भी ऐसी लग रही थी जैसे पहले भी दोनों नेता मिल चुके हों। आइए आपको बताते हैं दोनों के बीच कुछ ऐसी ही एक जैसी बातों के बारे में।

एक जैसी लाइफस्टाइल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन दोनों की लाइफस्टाइल काफी लग्जीरियस रही है। दोनों नेता संपन्न घरों से आते हैं। डोनाल्ड ट्रंप को जहां बिलियन डॉलर वाला अपना पारिवारिक रीयल एस्टेट का बिजनेस विरासत में मिला तो वहीं किम जोंग को भी अपने पूर्वजों से काफी दौलत विरासत में मिली। स्विट्जरलैंड के स्कूल से पढ़ाई करने वाले किम जोंग उन आज नॉर्थ कोरिया की सत्ता से जाते हैं तो अपने साथ पांच बिलियन डॉलर की रकम लेकर जाएंगे। किम ने एक वर्ष में करीब 600 मिलियन डॉलर की रकम खुद पर खर्च कर डाली थी।

दोनों ने संभाला पारिवारिक बिजनेस
किम जोंग उन की उम्र सिर्फ 27 वर्ष थी जब उन्होंने अपने पिता की विरासत को संभाला। पिता किम जोंग इल की मृत्यु के बाद दिसंबर 2011 में किम को नॉर्थ कोरिया का जिम्मा संभाला। राजनीति किम जोंग को विरासत में मिली थी तो रीयल एस्टेट का काम अपनी दादी और पिता से मिला था। सिर्फ 22 की उम्र में ट्रंप ने अपने पिता से रीयल एस्टेट बिजनेस की जिम्मेदारी ले ली थी। इसके बाद दिन-रात एक करके उन्होंने इस बिजनेस को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया।

पारिवारिक सदस्यों को बड़ी जिम्मेदारियां
किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों ने ही अपने परिवार के सदस्यों को अपनी सत्ता में अहम जिम्मेदारियां दी हुई हैं। जहां किम जोंग की बहन किम यो जोंग को आज किम जोंग के बदले हुए रुख के लिए जिम्मेदार माना जाता है। वह किम की सहायक के तौर पर हर पल उनके साथ रहती हैं। इसके अलावा किम की पत्नी रि सो को भी किम जोंग ने अपनी सत्ता में बड़ी ताकत सौंपी हुई है। वहीं ट्रंप की बेटी इवांका उनकी सलाहकार है तो उनके दामाद जेरार्ड कश्नर को भी एक बड़ी जिम्मेदारी व्हाइट हाउस में मिली हुई है।

दोनों को ही वफादार चाहिए
रंप और किम दोनों ही चाहते हैं कि वे हमेशा वफादारों से घिरे रहें। दो वर्ष पहले ऐसी खबरें आना आम बात थी जिसमें कहा जाता था कि किम की बात नहीं मानने पर उन्होंने अपने रक्षा मंत्री को हटा दिया। अब डोनाल्ड ट्रंप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। ट्रंप को व्हाइट हाउस में आए हुए अभी एक वर्ष हुआ है लेकिन वह एनएसए से लेकर विदेश मंत्री तक को उनके पद से हटा चुके हैं। बड़ी वजह जो अमेरिकी मीडिया में आई जिसमें कहा गया था कि जिन लोगों को उनके पद से हटाया गया उन्होंने कुछ नीतियों को लेकर ट्रंप की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications