सीरिया-इराक़ में सौ फ़ीसद हार के करीब आईएस : ट्रंप

डोनल्ड ट्रंप
Getty Images
डोनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के मुताबिक सीरिया और इराक़ में इस्लामिक स्टेट का जिन इलाक़ों पर कब्ज़ा था, उन्हें अगले हफ़्ते तक आईएस के नियंत्रण से सौ फ़ीसदी आज़ाद करा लिए जाएगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमरीकी गठबंधन के सहयोगियों से कहा, "संभव है कि अगले हफ़्ते किसी वक़्त इसका एलान किया जाए कि हमने 100 फ़ीसद क्षेत्र पर अधिकार कर लिया है."

हालांकि, ट्रंप ने ये भी कहा कि वो 'आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना चाहते हैं.'

उन्होंने कहा कि "पिछले दो साल में हमने बीस हज़ार वर्ग मील ज़मीन को वापस हासिल कर लिया है, हमने एक युद्ध का मैदान जीत लिया है, और हमने जीत के बाद जीत हासिल की है. हमने मूसल और रक्का दोनों पर वापस अधिकार कर लिया."

ट्रंप ने दो महीने पहले ही घोषणा की थी कि सीरिया में जिहादियों को हरा दिया गया है और वहां से अमरीका की सेना को वापस बुलाया जा रहा है.

वाशिंगटन में अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन की बैठक में ट्रंप ने कहा कि सीरिया में अब आईएस के सिर्फ अवशेष ही बचे हैं.

आईएस का संदिग्ध लड़ाका
AFP
आईएस का संदिग्ध लड़ाका

इससे पहले विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने बैठक में कहा कि अमरीका भले ही सीरिया से अपनी सेना को वापस बुला रहा है, लेकिन वो आईएस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा.

पॉम्पियो ने आईएस के कब्ज़े से छुड़ाए गए इलाकों के पुनर्विकास के लिए फंड की भी मांग की.

ट्रंप ने अपने गठबंधन सहयोगियों को दिसंबर में उस वक्त चौंका दिया था जब उन्होंने चरमपंथी समूह की हार के एलान के साथ ये भी कहा था कि 30 दिनों के अंदर सीरिया में मौजूद अमरीकी सैनिकों को वापस बुला लिया जाएगा.

लेकिन कई प्रमुख रक्षा अधिकारियों के इस्तीफे और विदेशी सहयोगियों की कड़ी आलोचना के बाद सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया को धीमा कर दिया गया.

आईएस के खिलाफ वैश्विक गठबंधन में करीब 80 देश शामिल हैं. ये गठबंधन 2014 से आईएस के खिलाफ लड़ रहा है.

डोनल्ड ट्रंप ने गठबंधन सहयोगियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "हम आने वाले कई सालों तक साथ मिलकर काम करते रहेंगे."

आईएस
AFP
आईएस

आईएस के खिलाफ जंग को ट्रंप कैसे देखते हैं?

इसके पहले ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि "वो अपनी ज़मीन खो चुके हैं. किसी ने नहीं सोचा था कि हम ये सब इतनी जल्दी कर लेंगे."

हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि अब भी कुछ छोटे इलाके हैं, जो काफी खतरनाक हो सकते हैं.

उन्होंने कहा, "आईएस आज बहुत बड़ी समस्या है, लेकिन एक दिन ऐसा आएगा कि हमें इसके बारे में सोचना ही नहीं होगा."

मंगलवार को अपनी स्टेट ऑफ यूनियन स्पीच में ट्रंप ने कहा कि "महान देश अंतहीन युद्ध नहीं लड़ते."

माइक पोम्पियो
AFP
माइक पोम्पियो

पोम्पियो ने क्या कहा?

अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि सीरिया से सेना को वापस बुलाना महज़ "एक सामरिक बदलाव है...मिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है."

कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि सेना को "सीरिया से वापस बुला लेने से अमरीका की लड़ाई का अंत नहीं हो जाएगा." उन्होंने कहा कि "हम इस लड़ाई में आपके साथ बने रहेंगे."

उन्होंने कहा कि विश्व "जिहाद के विकेंद्रीकरण के युग" में प्रवेश करने जा रहा है और अमरीका अपने सहयोगियों को मदद के लिए "बहुत जल्द" बुलाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+