ट्रंप को है एक महिला की तलाश, FBI डायरेक्टर काश पटेल को दी ढूंढ़ने की जिम्मेदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक महिला को तलाश करने की जिम्‍मेदारी एफबीआई डॉयरेक्‍टर काश पटेल को सौंपी है। ये महिला मशहूर टीवी शो 'टुडे' की को-होस्ट सवाना गुथरी की 84 वर्षीय मां नैंसी हैं। ट्रंप ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सभी संघीय एजेंसियों को उनके खोज अभियान में जुटने का आदेश दिया है। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और अपनी टीम तैनात करने को तैयार हैं।

क्‍या नैंसी किडनैप हो गई हैं?

नैंसी शनिवार रात एरिजोना के टक्सन शहर स्थित अपने घर से लापता हो गईं थीं। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में अपहरण की आशंका जताई है। पिमा काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि नैंसी को उनके घर से जबरन ले जाया गया होगा।

Nancy Guthrie

टीवी चैनल को मिला है फिरौती पत्र

शेरिफ क्रिस नैनोस ने इस बात की पुष्टि की है कि एक स्थानीय टीवी चैनल को मिले फिरौती पत्र की भी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि हालात सामान्य नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी दी कि उन्होंने सवाना गुथरी से फोन पर बात की है।

ट्रंप ने महिला को सुरक्षित घर वापस लाने का दिया आदेश

अमेरिका राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सभी संघीय एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे नैंसी के परिवार और स्थानीय पुलिस को हरसंभव सहायता प्रदान करें। ट्रंप ने साफ किया कि 84 वर्षीय महिला को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

इस बीच, जांच की मुख्य जिम्मेदारी अभी भी एरिजोना की स्थानीय एजेंसियों के पास है, जबकि एफबीआई उनकी सहायता कर रही है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी भी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बॉन्डी ने बताया है कि वह सवाना गुथरी को पिछले 25 सालों से जानती हैं और इस घटनाक्रम से गंभीर रूप से चिंतित हैं।

टीवी एंकर सवाना गुथरी ने शेय की भावुक पोस्‍ट

सवाना गुथरी और उनके भाई-बहनों ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी मां की सुरक्षित वापसी की भावुक अपील की है। सवाना ने बताया कि उनकी 84 वर्षीय मां की सेहत बहुत कमजोर है, उन्हें दिल की बीमारी है, वह लगातार दर्द में रहती हैं और उन्हें प्रतिदिन दवाओं की आवश्यकता होती है। उन्होंने अपहरणकर्ताओं से तत्काल संपर्क साधने का आग्रह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+