भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय बैठक, समुद्री सुरक्षा में सहयोग पर बनी सहमति
नई दिल्ली: एक ओर जहां भारत का चीन और पाकिस्तान के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भारत अन्य पड़ोसी देशों से अपने रिश्ते और ज्यादा मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिस्तरीय बैठक हुई। जिसमें समुद्री सुरक्षा से लेकर अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

मामले में श्रीलंका स्थित भारत के उच्चायोग ने ट्वीट कर बताया कि भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई। जिसमें भारत के एनएसए अजीत डोभाल, श्रीलंका की ओर से रक्षा सचिव कमल गुणरत्ने और मालदीव की रक्षा मंत्री मरिया दीदी शामिल थीं। इस दौरान तीनों देशों ने वर्तमान समुद्री सुरक्षा वातावरण पर बात की। साथ ही समुद्री जागरूकता, मानवीय सहायता, आपदा राहत, संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, समुद्री सुरक्षा, खतरे और समुद्री प्रदूषण रोकने के क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा की।
वहीं भारत ने डोभाल और मारिया दीदी के बीच हुई बातचीत को सकारात्मक बताया है। मालदीव में भारत के उच्चायोग ने ट्वीट कर लिखा कि एनएसए डोभाल ने मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से समुद्री सहयोग को लेकर विस्तार से बात की। इस दौरान दोनों ने रक्षा और सुरक्षा में द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर एक सौहार्दपूर्ण चर्चा की। आपको बता दें कि ये तीनों देशों के बीच चौथी बैठक है, जिसकी मेजबानी इस बार श्रीलंका कर रहा है। इससे पहले अंतिम बैठक 2014 में नई दिल्ली में हुई थी।
-
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications