OMG! ऐसी बीमारी जिससे धीरे-धीरे इंसान बनता जा रहा है पेड़

नयी दिल्ली। आपने कई बार अजीबों-गरीब बीमारियों के बारे में सुना होगा, लेकिन एक 25 साल का शख्स एक बीमारी से परेशान है, जिसमें वो धीरे-धीरे पेड़ बनता जा रहा हे। जी हां इस शख्स के हाथ धीरे-धीरे लकड़ी बनते जा रहे हैं। दुनिया भर के डॉक्टर उसका इलाज ढूंढने में लगे हैं और उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी को कोई इलाज नहीं मिला है।

पढ़ें- क्यों एक देश ने महिलाओं से कहा 2018 से पहले न हों गर्भवती?

Treeman

नोट- हम आपको सीधे पेज पर तस्वीरें इसलिये नहीं दिख रहे हैं क्योंकि उनसे आप विचलित हो सकते हैं। हां अगर आपका दिल पक्का हो तो वैसे ही कुछ इंसानों को नीचे वीडियो में देख सकते हैं-

बांग्लादेश का अब्दुल बजनदार एक रिक्शाचालक है, लेकिन उसकी इस लाईलाज बीमारी की वजह से लोग उसे 'ट्रीमैन' के नाम से पुकारते हैं। अब्दुल के दोनों हाथ बिल्कुल ऐसे हो गये हैं, जैसे किसी पेड़ की मोटी टहनियां होती हैं। उसका शरीर धीरे-धीरे पेड़ की डाल और जड़ों की शक्ल में तब्दील होता जा रहा है।

अब्दुल को ये बीमारी 7 साल पहले लगी। इससे पहले वो ऑटो चलाता था, लेकिन अचानक उसके हाथों में परिवर्तन आने लगा। उसकी उंगलियां किसी पेड़ की सूखी डाल में तब्दील होने लगीं। उनसे काफी इलाज करवाया, लेकिन अब तक वो ठीक नहीं हो पाया है।

आपको बता दें कि ये बीमारी ह्युमन पैपलिओमा वायरस के कारण होती है। अभी तक इसका कोई इलाज नहीं है। अब्दुल से पहले इंडोनेशिया में कोसवारा नाम के एक व्यक्ति को भी ऐसी ही बीमारी हुई थी। वो पहला 'ट्रीमैन' था। अब तक दुनिया के 4 लोगों को ये भयानक बीमारी हो चुकी है। डॉक्टर अब तक इस बीमारी का ईलाज नहीं ढूंढ पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+