मिया माफिया ने बयां किया दर्द- सिर्फ हवस की नजर से देखते हैं मर्द
नई दिल्ली। एक ट्रांसजेंडर पोर्न स्टार और वेश्या ने बीबीसी थ्री की नई डॉक्यूमेंट्री 'टफ टू बी ट्रांस' (Tough to Be Trans) में अपना दर्द बयां किया है। उसने बताया है कि एक पोर्न स्टार या वेश्या के तौर पर उन्हें या फिर इस धंधे में शामिल लोगों को क्या-क्या सहना पड़ता है। उसने बताया कि कैसे उसे अजनबियों संग हमबिस्तर होना पड़ता है और फिर एक के बाद एक ग्राहकों से मिलने के लिए वियाग्रा (उत्तेजक पदार्थ) का सेवन करना पड़ता है। इस पोर्न स्टार के मुताबिक जिस्मफरोशी का धंधा किसी दलदल से कम नहीं है। तो आइए विस्तार से बताते हैं पूरी कहानी।

6 साल की उम्र में समझ गई कि वो ट्रांसजेंडर है
इस ट्रांसजेंड पोर्न स्टार और वेश्या का नाम मिया माफिया है। वह 23 साल की है। उसने बताया कि जब वो 6 साल की थी तभी उसे एहसास हो गया कि वो ट्रांसजेंडर है। उस वक्त से लेकर अबतक वो एक लड़की की तरह जिंदगी जी रही है। हालांकि उसने जेंडर चेंज नहीं कराया है। इसके पीछे का कारण बताते हुए मिया माफिया ने कहा है कि उनका करियर उनके घर के चूल्हे को बुझा सकता है।

कई बार हफ्ते में सातों दिन करना पड़ता है धंधा
मिया का कहना है कि उसकी जीविका का यही एक जरिया है। वो कहती है कि मेरा गुप्तांग ही मेरे कमाने का एक माध्यम है। ये न हो तो मैं कंगाल हो जाऊं। रुपये कमाने के चक्कर में कई बार उन्हें हफ्ते में सातों दिन काम करना पड़ता है। वाइग्रा (उत्तेजक पदार्थ) की मदद भी लेनी पड़ती है। अजनबियों संग हमबिस्तर होने पर एक रात में वह 750 ब्रिटिश पाउंड्स (65,311 रुपए) कमाती हैं।

लाइव सेक्स शो में भी हिस्सा लेती है मिया माफिया
पैसों के लिए कभी-कभी मिया को लाइव सेक्स शो में हिस्सा लेना पड़ता है। शारीरिक रूप से तमाम लोगों के करीब आने पर जिंदगी मुश्किल भी हो जाती है। यह शारीरिक और मानसिक तौर पर उन पर प्रभाव डालती है। वह इस सोच में भी पड़ जाती है कि उन्हें गुप्तांग हटवाना चाहिए या नहीं। चूंकि वही उनकी कमाई का जरिया है। अगर यह नहीं होगा, तो रुपए कहां से आएंगे। घर कहां से चलेगा? मां से भी इसी वजह से उनके खास संबंध नहीं रहे।

ना मां का प्यार मिला ना ही पार्टनर का
मिया ने बताया कि जब वो 17 साल की थीं, तो मां उसे छोड़कर चली गई। तकरीबन दोनों के बीच छह साल तक कोई संपर्क भी नहीं हुआ। अब इसे खराब किस्मत की कहा जाए कि उन्हें न तो मां का प्यार मिला और न ही पार्टनर वाला। वैसे तो वे भी आम लोगों की तरह सच्चे इश्क में पड़ना चाहती है। मगर शिकायत भी रहती है कि मर्द उसे सिर्फ सेक्स की नजर से देखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications