36 करोड़ 70 लाख का जैकपॉट जीतने वाली ट्रांसजेंडर की अचानक मौत, लॉटरी की रकम खर्च करने की थी तैयारी

लंदन। इंग्‍लैंड में एक अजीबो-गरीबों घटना हुई है। यहां पर एक ट्रांसजेंडर की मौत का मामला सामने आया है। इस ट्रांसजेंडर की 18 माह पहले ही लॉटरी लगी थी और जैकपॉट में इसे चार मिलियन पौंड यानी 36 करोड़ 70 लाख 12 हजार की रकम ईनाम में मिली थी। इस लॉटरी विनर का नाम मेलिसा एडे है और इसकी उम्र 58 वर्ष थी। मेलिसा एक टैक्‍सी ड्राइवर भी रही हैं। उनकी मंगेतर रेचेल नैसन ने इस बात की जानकारी दी है। रेचेल ने सोमवार को बताया कि शनिवार को अचानक ही मेलिसा की मौत हो गई थी।

Lotto-winner-transgender.jpg

केटी प्राइस से होती थी तुलना

मेलिसा को हल का केटी प्राइस भी कहा जाता था। उनकी जिंदगी काफी संघर्षों से भरी थी। बताया जा रहा है कि जिस समय उनकी मौत हुई उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही उनके सीने में भयंकर दर्द भी हो रहा था। मेलिसा ने मिरर के साथ बातचीत में पिछले हफ्ते कहा था, 'मुझे लगता है कि मेरा समय अब हो गया है। मेरे सीने में दर्द रहता है और मुझे लगता है कि समय पूरा हो गया है।' मेलिसा ने अपनी मंगेतर से कहा था कि वह उन्‍हें बहुत प्‍यार करती हैं और रेचेल हमेशा इस बात को याद रखें। रेचेल ने जब एंबुलेंस को कॉल किया तो पांच मिनट के अंदर ही एंबुलेंस आ गई थी। हालांकि डॉक्‍टरों का कहना है कि मेलिसा को हार्ट अटैक नहीं आया था। मेलिसा ने लॉटरी से मिली रकम में से 50,000 पौंड की मदद से नए दांत लगवाए थे। इसके अलावा लिप फिलर्स और चीक फिलर्स के साथ ही बोटॉक्‍स ट्रीटमेंट भी लिया था। मेलिसा ने एक हफ्ते पहले ह 23 नए दांतों के लिए 42,000 पौंड की रकम खर्च की थी।

खरीदा था आलीशान बंगला

अगले कुछ दिनों में मेलिसा 15,000 पौंड खर्च करके नोज जॉब और फेसलिफ्ट जैसे ट्रीटमेंट भी लेने वाली थीं।30 दिसंबर 2017 को मेलिसा ने 10 पौंड का एक स्‍क्रैचकार्ड खरीदा था। इसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। मेलिसा को कुछ ही दिनों बाद पता लगा कि उन्‍होंने चार मिलियन पौंड का जैकपॉट जीता है। मेलिसा जो कि एक टैक्‍सी ड्राइवर थीं, उन्‍होंने तुरंत ही अपनी ड्राइवर की जॉब छोड़ी थी और 25 साल में पहली बार न्‍यू ईयर मनाने के लिए निकल पड़ी। मेलिसा ने हल में अपने एक कमरे वाले घर की जगह 450,000 पौंड का नया घर अपने और मंगेतर रेचेल के लिए खरीदा था। रेचेल ने जैकपॉट जीतने के तीन दिन पहले ही मेलिसा को शादी के लिए प्रपोज किया था। मेलिसा को ट्रांसजेंडर होने की वजह से परिवार से भी निकाल दिया गया था।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+