दुनिया के सबसे विशाल सोने के भंडार के पास मिला पृथ्वी का सबसे पुराना ग्लेशियर
वैज्ञानिकों ने दुनिया में ज्ञात सबसे प्राचीन ग्लेशियर के निशान खोजे हैं। 2.9 अरब वर्ष पुराने ग्लेशियर के ये साक्ष्य दक्षिण अफ्रीका में स्थित विश्व के सबसे विशाल सोने के भंडार के नीचे खोजे गए हैं।
खोज से पता चलता है कि अतीत में महाद्वीपीय आइस कैप्स मौजूद थीं और ये क्षेत्र या तो ध्रुवों के करीब था; या फिर वह हिस्सा 'स्नो अर्थ' के दौरान अत्यधिक ठंडे मौसम की वजह से बर्फ के रूप में जम गया होगा। माना जाता है कि इस दौरान पृथ्वी बर्फ के गोले के रूप में थी।

दुनिया का सबसे पुराना ग्लेशियर मिला
यह शोध जर्नल जियोकेमिकल पर्स्पेक्टिव्स लेटर्स में प्रकाशित हुआ है। जिसके मुताबिक प्राचीन चट्टानों में सापेक्षिक ऑक्सीजन आइसोटोप कंसंट्रेशन के साक्ष्य मिले हैं, जो 2.9 अरब वर्ष प्राचीन हैं। इसके साथ ही भौतिक साक्ष्य भी मिल हैं, जिससे ग्लेशियर की मौजूदगी जाहिर होती है।
विश्व के सबसे विशाल स्वर्ण भंडार का नीचे मौजूदगी
अमेरिका के ओरेगॉन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इलिया बाइंडमैन ने कहा है, 'हमें दक्षिण अफ्रीका के स्वर्ण भंडार के नजदीक बहुत ही अच्छी तरह से संरक्षित हिमनद भंडार मिले हैं। ये उन कुछ क्षेत्रों में से एक हैं, जो पृथ्वी के शुरुआती दिनों से काफी हद तक बरकरार और अपरिवर्तित हैं।'
जीवाश्म के रूप में ग्लेशियर मिले
उनके मुताबिक, 'ये भंडार जीवाश्मीकृत हिम संचय हैं, जो मूल तौर पर एक हिमनद के अवशेष हैं, क्योंकि यह क्रमिक रूप से पिघल और संकुचित हो गई हैं। यह अबतक का सबसे प्राचीन ग्लेशियर द्वारा बहाकर लाया गया मलबा है।' ऑक्सीजन आइसोटॉप्स के विश्लेषण से वैज्ञानिकों को यह भी पता चला है कि जब ये चट्टानों के रूप में जमा हुए, तब जलवायु अत्यधिक ठंड थी।
बाइंडमैन ने कहा है कि 'तीन तरह के ऑक्सीजन आइसोटॉप्स (16O, 17O, 18O) के साथ तुलनात्मक अध्ययन से यह भी पता चला है कि ये चट्टान ऐसे समय में बनीं, जब तापमान बर्फीला था।' उनके मुताबिक, 'इसका मतलब बर्फ। उस जियोकेमिकल साक्ष्य को ग्लेशियर द्वारा बहाकर लाए गए मलबे के साक्ष्य के साथ जोड़ें, तो इसका अर्थ है ग्लेशियर, पृथ्वी पर अब तक पाया गया सबसे पुराना ग्लेशियर।'
वैज्ञानिकों ने जताई ये संभावनाएं
शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च के आधार पर कुछ संभावनाएं सामने रखी हैं। एक तो ये कि हो सकता है कि यह क्षेत्र ध्रुव के करीब रहा हो। एक और संभावना ये है कि तब सारी पृथ्वी 'स्नोबॉल अर्थ' काल में रही होगी। तब कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन की कम ऐट्मस्फेरिक कंसंट्रेशन की वजह 'रिवर्स ग्रीनहाउस इफेक्ट' हुआ, जिससे धरती का अधिकांश भाग जम गया।
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एक्सल हॉफमैन का कहना है, 'वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा हाल के समय में कुछ मौकों पर हुआ होगा। ऐसा है तो यह इस तरह की सबसे प्रारंभिक ग्लोबल कूलिंग अवधि दर्ज की जाएगी। दोनों ही संभावनाएं वैज्ञानिक रूप से दिलचस्प हैं।'
सोने के भंडार बनाने में ग्लेशियर का रोल?
हॉफमैन के मुताबिक, 'दुनिया में सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार हमारी ओर से खोजी गई चट्टानों के ऊपर स्थित थोड़ी नई चट्टानों में पाया जाता है। यह संभव है कि आइसहाउस से ग्रीनहाउस की परिस्थितियों में परिवर्तन की वजह से सोने के भंडार के निर्माण में मदद मिली होगी, लेकिन इसकी पुष्टि करने की जरूरत है और इसके लिए और काम करना होगा।' (स्रोत: पीटीआई)
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications