Tornadoes in Midwest: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वॉडोर में घातक बवंडर, कई घर तबाह, 21 की मौत
अमेरिका साउथ मिडवेस्ट देश इक्वॉडोर घातक बवंडर में 21 लोगों की जान चली गई। अरकंसास शहर में भीषण तबाही देखी गई। यहां कई घर ऐसे हैं जो पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

Tornadoes in Midwest: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में बवंडर एक विशाल तूफान का एक प्रभाव था। जिसके कारण दक्षिणी मैदानों में जंगल की आग और मध्यपश्चिम में बर्फीला तूफान आया था। ये बवंडर इक्वाडोर के अर्कांसस स्थित शेरवुड शहर में 31 मार्च को आया था। जिसके कारण ई. किहल एवेन्यू में घरों को भारी नुकसान हुआ। इलाके के घर ओर शॉपिंग सेंटर और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बवंडर में कई पेड़ भी गिरे।
बवंडर ने अमेरिका के दक्षिण और मिडवेस्ट के कई छोटे शहरों और बड़े शहरों में तबही मचाई, जिसमें 21 लोगों की जान चली गठई। अर्कांसस को राजधानी से जोड़ने वाला एक मार्ग अवरुद्ध हो गया। बवंडर की वजह से इक्वाडोर के आठ राज्यों में घरों और व्यवसायों को नुकसान हुआ।
शुक्रवार रात से शनिवार तक आए तूफान के रास्ते में करीब 2,000 से अधिक इमारतें थीं। जो या तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं या फिर अब रहने लायक नहीं बची हैं। उनके टूटे छत और दीवरें डरा रहे हैं। अर्कांसस की वेन सिटी काउंसिल के सदस्य लिसा पॉवेल कार्टर ने कहा कि मेम्फिस, टेनेसी से लगभग 80 किमी पश्चिम में स्थित शहर में बिजली नहीं है और सड़कें मलबे से भरी हैं। लिसा पॉवेल कार्टर ने शुक्रवार को तूफान में फंस गईं थी। उस वक्त स्थित को बयां करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं घर जाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन हम घर नहीं पहुंच सकते।" "व्यान बहुत ध्वस्त हो गया है। ... वहाँ घर नष्ट हो गए हैं, सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं।
वहीं पुलिस ने कहा कि शिकागो से लगभग 110 किमी उत्तर-पश्चिम में 31 मार्च को पहले एक थिएटर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां शाम 8 बजे से कुछ देर पहले ही फोन आने शुरू हो गए थे। वहीं बेल्विदेरे के अग्निशमन प्रमुख शॉन शैडले ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर 260 लोग मौजूद थे। लोगों के किसी तरह समय रहते बचा लिया गया।
भीषण तबाही में अर्कांसस में लगभग 90,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है। आयोवा, मिसौरी, टेनेसी, विस्कॉन्सिन, इंडियाना और टेक्सास में भी आउटेज की सूचना है।
इलिनोइस में, वुडफोर्ड काउंटी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुख्य रडार ऑपरेटर बेन वैगनर ने कहा कि पियोरिया के उत्तर-पूर्व में रानोके के क्षेत्र में ओलावृष्टि से कारों और इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। शुक्रवार की रात तक राज्य में 109,000 से अधिक ग्राहकों की बिजली गुल हो गई थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications