पाकिस्तान में फीका हुआ बकरीद का त्योहार, टमाटर के दाम 200 के पार

दुनियाभर में ईद उल अजहा यानि बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जाएगा। लेकिन बकरीद के पर्व से पहले पाकिस्तान में टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान में टमाटर के दाम 200 रुपए किलो तक पहुंच गए है।

पाकिस्तान में टमाटर के दाम को अधिकतम 100 रुपए प्रति किलो तक निर्धारित किया गया है। लेकिन इसके बावजूद इसके दाम दोगुने हो गए हैं। हर वर्ष पाकिस्तान में त्योहार से पहले टमाटर के दाम इसी तरह से बढ़ते हैं। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी इसके दाम नियंत्रित नहीं हो पाते हैं।

tomato

पेशावर के डिप्टी कमिश्नर धारा 144 के तहत टमाटर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। पेशावर से बाहर टमाटर को भेजे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिस तरह से बकरीद से पहले टमाटर के दाम इतने बढ़े हैं, उसकी वजह से लोगों का त्योहार फीका पड़ता नजर आ रहा है।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि टमाटर के साथ प्याज के दाम भी बढ़ सकते हैं। दरअसल बकरीद के मौके पर टमाटर और प्याज की मांग काफी बढ़ जाती है। हर घर में मटन बनता है और इसके सालन के लिए टमाटर और प्याज की जरूरत होती है, यही वजह है कि हर वर्ष बकरीद से पहले टमाटर के दाम बढ़ जाते हैं।

टमाटर के दाम बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। त्योहार से ठीक एक दिन पहले टमाटर के दाम 100 रुपए अतिरिक्त बढ़ गए। कई लोगों का मानना है कि प्रशासन की ओर से सिर्फ बयानबाजी की गई, इससे पहले भी प्रशासन ने सिर्फ यही किया।

बजट के दौरान सरकार की ओर से दावा किया गया था कि वह आने वाले वित्त वर्ष में महंगाई दर को 12 फीसदी तक बनाए रखेगी। लेकिन टैक्स नियमों में सख्ती और अन्य कदम की वजह से उत्पादों के दाम स्थिर होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+