अब हांगकांग के बाजार से बाहर होगा TikTok, जानिए कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला
हांगकांग। टिकटॉक का कहना है कि वह अगले कुछ दिनों में ही हांगकांग के बाजार से बाहर हो जाएगा। ये बात कंपनी के प्रवक्ता ने सोमवार को रॉयटर्स से कही है। कंपनी ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि फेसबुक जैसी अन्य प्रोद्योगिकी कंपनियों ने यहां डाटा मुहैया कराने के सरकारी अनुरोध को निलंबित कर दिया है। चीन स्थित बाइट डांस कंपनी के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने हांगकांग के बाजार से जाने का फैसला चीन द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के कारण भी लिया है।

बाजार को लेकर प्रतिबद्धता वाले सवाल पर टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा, 'हाल ही में हुई घटनाओं पर ध्यान देते हुए हमने ये फैसला लिया है कि टिकटॉक का संचालन हांगकांग में बंद किया जाएगा।' बता दें कंपनी का संचालन अभी वॉल्ट डिज्नी के पूर्व सह कार्यकारी केविन मेयर कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि एप का यूजर डाटा चीन में स्टोर नहीं किया जाता है। इसके साथ ही टिकटॉक ने कहा है कि वह चीनी सरकार के कंटेंट पर सेंसर या फिर यूजर्स के डाटा तक पहुंच के अनुरोध का पालन नहीं करेगी। इसके साथ ही उसने कहा कि उससे ऐसा करने को अभी तक नहीं कहा गया है।
Recommended Video
मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने कहा कि हांगकांग कंपनी के लिए ना केवल छोटा बल्कि घाटे वाला बाजार भी है। जिसके यहां बीते अगस्त तक केवल 150,000 यूजर्स थे। हालांकि इस एप का इस्तेमाल दुनियाभर के देशों में किया जाता है। सेंसर टावर का कहना है कि टिकटॉक को इस साल की पहली तिमाही में दुनियाभर में 2 बिलियन से भी अधिक बार डाउनलोड किया गया है। टिकटॉक एप को इस तरह से बनाया गया है कि इसका संचालन चीन में ना हो ताकि दुनियाभर के लोगों को इसके प्रति आकर्षित किया जा सके। चीन में इसी तरह के एप डॉयिन का संचालन किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
