सात घंटे बाद काबुल में शांति, आतंकी हमले में तीन आतंकियों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गेस्ट हउस ल पर हुए आतंकी हमले के बाद चलाया गया पुलिस का ऑपरेशन फिलहाल खत्म हो गया है। इस आतंकी हमले को तालिबान ने अंजाम दिया था और इसमें तीन आतंकियों के मारे जाने की भी खबरें हैं।

सोमवार को तड़के विदेशियों के लिए बने गेस्ट हाउस पर तालिबान ने विस्फोटकों से भरे ट्रक से हमला किया था। इस हमले में किसी नागरिक या विदेशी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एक पुलिस वाले की मौत हो गई है।
काबुल में पिछले ही दिनों 15 वर्षों का सबसे खतरनाक हमला हुआ था जिसमें 100 लोगों के मारे जाने की खबरें थीं। सोमवार को हुए विस्फोट की आवाज पूरे शहर में सुनी गई। एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने बताया विस्फोटकों से भरे एक ट्रक ने नॉर्थ गेट गेस्टहाउस के प्रवेश द्वार पर हमला किया गया।
काबुल पुलिस चीफ ने जानकारी दी कि फिलहाल पुलिस का ऑपरेशन खत्म हो गया है और इसमें किसी नागरिक के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।
नॉर्थ गेट गेस्ट हाउस उत्तर काबुल में अमेरिकी एयरबेस बगराम एयरबेस के पास स्थित है और यहां ज्यादातर विदेशी कॉन्ट्रैक्टर रहते हैं। इस गेस्ट हाउस की सुरक्षा के लिए यहां ब्लास्ट से बचाने वाली दीवारें और वॉच टावर लगे हैं।
तालिबान की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा गया है कि अमेरिकी घुसपैठियों के गेस्ट हाउस पर ट्रक बम हमले के जरिए उसके लड़ाकों को रॉकेट चालित ग्रेनेड और छोटे हथियार लेकर इस गेस्ट हाउस में घुसने का मौका मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications