VIDEO: चीन के इस शहर दिखे एक साथ तीन सूरज, हैरत में पड़ गए लोग
नई दिल्ली। चीन के मोहे टाउन में लोग उस समय हैरत में पड़ गए, जब उन्हें आसमान में एक की जगह तीन सूरज दिखने लगे। सूरज के बाईं और दाईं तरफ भी सूरज दिख रहे थे। ये नजारा आसमान में करीब तीन घंटे तक रहा। इस दौरान के कई वीडियो भी सामने आए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
Recommended Video
सुबह के समय दिखे तीन सूरज
चीन के शहर मोहे में शनिवार को जब उठे तो उनको आसमान में एक साथ तीन सूरज दिखे। सुबह साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक, यह दुर्लभ घटना वहां के आसमान में तीन घंटे तक दिखी। लोगों ने इसकी खूब वीडियो भी बनाईं और सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद ये सवाल भी हुआ कि क्या ये संभव है कि तीन सूरज आसमान में दिखें। आखिर ये हुआ कैसे।
तीन सूरज दिखने की क्या वजह
चीन के शहर मोहे में आसमान में एक साथ दिख रहे तीन सूरज में सूरज एक ही था। सूरज के साथ दिख रहे दो सूरज असली नहीं थे। ये सन डॉग की वजह से तीन दिख रहे थे। दरअसल, यह एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूजन होता है। ऐसा तब होता है जब आसमान में अधिक ऊंचाई पर सूरज की किरणें बर्फ के क्रिस्टल्स के बीच से गुजरती हैं। जिसकी वजह से लोगों को एक की बजाय ज्यादा दो या तीन सूरज आसमान में दिखने लगते हैं। वैज्ञानिक भाषा में सूरज के आसपास फैंटम सन दिखते हैं। जिन्हें आम लोग सूरज ही समझ लेते हैं।
|
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं तस्वीरें भी खूब शेयर हो रही हैं। जिसमें आसमान में एक साथ तीन सूरज दिख रहे हैं। तस्वीरों में ये काफी आकर्षक भी लग रहा है। कई लोगों ने वीडियो देख हैरानी जताई। फिर जब लोगों को जवाब मिला कि ऐसा क्यों हो रहा है तो जाकर उनको सुकून मिला।