इस महिला को है बच्चे पैदा करने की लत, 105 बच्चे पैदा कर बनाना चाहती है विश्व रिकॉर्ड

रूस की एक 23 वर्षीय महिला जिसके पहले से ही 11 बच्चे हैं, 105 बच्चे पैदा करना चाहती है। जी हां, ठीक सुना आपने...आइए आपका इन मोहतरमा से परिचय करवाते हैं।

नई दिल्ली, 26 जुलाई। जैसे स्वाद का कोई हिसाब नहीं होता, वैसे ही लत का भी कोई हिसाब नहीं होता! हमने लोगों को ड्रग्स, शराब आदि का लती होने के बारे में खूब सुना है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि फलां महिला को बच्चे पैदा करने की लत है? नहीं सुना न। हमने भी आज से पहले नहीं सुना था। हमें आज ही पता चला की रूस की एक 23 वर्षीय महिला जिसके पहले से ही 11 बच्चे हैं, 105 बच्चे पैदा करना चाहती है। जी हां, ठीक सुना आपने...आइए आपका इन मोहतरमा से परिचय करवाते हैं।

105 बचे पैदा कर रिकॉर्ड बनाना चाहती है क्रिस्टीना

105 बचे पैदा कर रिकॉर्ड बनाना चाहती है क्रिस्टीना

दोस्तों, इन मोहतरमा का नाम है क्रिस्टीन ओजटर्क। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार 23 वर्षीय क्रिस्टीन और उनके 56 वर्षीय पति गैलीप ओजटर्क का कहना है कि वे 105 बच्चे पैदा करने इतिहास बनाान चाहते हैं।

इस तरह पैदा होंगे 105 बच्चे

इस तरह पैदा होंगे 105 बच्चे

चूंकि स्वभाविक रूप से इतने बच्चे पैदा करना असंभव है, इसलिए वे सरोगेसी का विकल्प चुनने जा रहे हैं। वर्तमान में उनके 11 बच्चे हैं। इन 11 बच्चों में से केवल उनकी सबसे छोटी बच्ची जिसका नाम वीका है, प्राकृतिक रूप से पैदा हुई थी। जबकि बाकी सारे बच्चे सरोगेसी से पैदा हुए।

क्रिस्टीना के अनुसार, वह एक मां बनने आदी हैं और वह और उनके पति दोनों चाहते हैं कि उनके घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती रहें। ये जोड़ा आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने बच्चों की तस्वीरें अपलोड करता रहता है। सोशल मीडिया अकाउंट पर इनके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में है।

सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं नन्हें बच्चे

सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं नन्हें बच्चे

रिपोर्ट के अनुसार क्रिस्टीना अपने बच्चों को अभी से सख्त दिनचर्या का पालन करवाती हैं। उनका दावा है कि उनके बच्चे हर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सोते हैं। बच्चों की नानी बच्चों की प्रत्येक हरकत को रोज डायरी में दर्ज करती हैं। दंपति के हाल ही में 16 जनवरी, 2021 को एक बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने ओलिविया रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+