मरने से पहले ऐसा दिखने लगा था दाऊद इब्राहिम का बेहद खास छोटा शकील
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड रहे छोटा शकील की मौत के बाद उसकी पत्नी आयशा पाकिस्तानी के कराची से लाहौर शिफ्ट हो गई है। आपको बता दें कि शकील की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि ड्रग्स के ओवरडोज से शकील को हार्ट अटैक आ गया। इस संबंध में जो ऑडियो टेप सामने आए हैं (टेप में दाऊद के दो गुर्गे बिलाल और सलीम फ्रूट की बातचीत है) उसके मुताबिक छोटा शकील की मौत हार्ट अटैक से ही हुई है। वहीं सलीम को यह कहते हुए भी सुना गया है कि वो शकील की मौत के बारे में हर चीज जानता है। टेप में उसे यह भी कहते हुए सुना गया कि वो जानता है कि शकील की पत्नी आयशा लाहौर में है। वनइंडिया को मिली खास जानकारी के मुताबिक मरने से पहले छोटा शकील ऐसा दिखता था।

क्या सच में मर गया शकील?
छोटा शकील दाऊद का सबसे करीबी और उसका हर राजदार था। उसकी मौत के बाद से दाऊद सदमे में है। सूत्रों के मुताबिक शकील ने खुद अपनी आभासी उपस्थिति बनाए रखने का इंतजाम कर लिया था। उसने पाकिस्तानी नागरिक रहीम मर्चेंट को ट्रेनिंग दी थी। रहीम को शकील की तरह बोलना भी सिखाया गया था।

ISI ने तो नहीं मार दिया छोटा शकील को?
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कभी दाऊद इब्राहिम के विश्वसनीय रहे छोटा शकील को अपराध की दुनिया पर कब्जे की लड़ाई में मार दिया गया है! छोटा शकील गिरोह के सदस्य रहे बिलाल और मुंबई स्थित शकील के एक रिश्तेदार के बीच हुई फोन पर बातचीत में छोटा शकील के मारे जाने की बात कही गई थी! हालांकि इस बातचीत की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है। ये बातें भी चल रही हैं कि छोटा शकील को एक बड़ा दिल का दौरा पड़ा था। उसे फौरन हवाई एंबुलेंस से रावलपिंडी स्थित कंबाइंड मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटा शकील को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर मार दिया था। बताया गया है कि आईएसआई ने 57 वर्षीय इस गैंगस्टर को मारने के लिए अपने शूटरों का इस्तेमाल किया था, क्योंकि उसे नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा था।

पाकिस्तान में दाऊद की प्रॉपर्टी
हाऊस नंबर 29, मारगल्ला रोड, एफ 6/2 स्ट्रीट नंबर 22, कराची नूराबाद, कराची
व्हाइट हाउस, नीयर साऊदी मस्जिद, क्लिफ्टन रोड, कराची, पाकिस्तान
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications