अमेरिका: चार दिनों के अंदर तीसरे कैदी को मौत की सजा, इंजेक्शन के जरिए मिली मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में शुक्रवार को न्याय विभाग की तरफ से तीसरी व्यक्ति को मौत की सजा दी गई है। स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 36 मिनट पर इस व्यक्ति की मौत की सजा को अंजाम दिया गई। जिस दोषी की मौत हुई है उसकी सजा बरकरार रखने का फैसला हाल ही में ट्रंप प्रशासन की तरफ से किया गया था और यह मामला 17 सालों से अटका था। कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में चार दिनों के अंदर तीसरे कैदी की मौत की सजा को अंजाम पर पहुंचाया गया है।

पांच लोगों की हत्या का था दोषी
अमेरिका के इंडियाना में अधिकारियों ने डस्टिन ली होनकेन को यहां की टेरे हॉटे कारागार में मौत की सजा दी। होनकेन को इंजेक्शन लगाकर मौत की सजा दी गई है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक शाम 4 बजकर 36 मिनट पर अधिकारियों ने उसे मृत घोषित किया। होनकेन पांच लोगों की हत्या का दोषी था जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। सन् 1993 में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। होनकेन पर ड्रग ट्रैफिकिंग के आरोप साबित हुए थे। इसके बाद उसने और उसकी गर्लफ्रेंड ने कई एक सरकारी गवाह, उसकी गर्लफ्रेंड और उसकी दो बेटियों को किडनैप किया। इन बच्चियों की उम्र छह और 10 वर्ष थी। कई माह बाद इन लोगों ने किडनैप किए गए पांचों लोगों की हत्या कर दी थी। होनकेन ने आखिरी क्षणों में भगवान को याद किया और कुछ देर तक बात की।
गुरुवार को मिली रेपिस्ट को मौत
इंडियाना में ही दो और लोगों को सरकार की तरफ से सजा दी गई है। मंगलवार सुबह सरकारी अधिकारियों ने डैनियल ली जिस पर तीन लोगों के परिवार की हत्या का आरोप था, उसे मौत दी। इसके दो दिन बाद यानी गुरुवार को वेस्ले पर्की नामक कैदी को मौत का इंजेक्शन दिया गया। पर्की पर 16 साल की लड़की जेनिफर लॉन्ग के बलात्कार और हत्या का दोष साबित हुआ था। हाल के वर्षों में अमेरिका में मौत की सजा में कमी आई है। साल 2019 में 22 लोगों को मौत की सजा दी गई जबकि साल 199 में यह आंकड़ा 98 था।












Click it and Unblock the Notifications