वैक्सीन लगवाने से मना करने की रैपर को चुकानी पड़ी भारी कीमत, 9 मिलियन डॉलर डूबे
अमेरिकी रैपर आइस क्टूब को कोरोना वैक्सीन लगवाने से मना करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। दरअसल वैक्सीन लगवाने से मना करने पर उन्हें एक फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
वाशिंगटन, 1 नवंबर। अमेरिकी रैपर आइस क्टूब को कोरोना वैक्सीन लगवाने से मना करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। दरअसल वैक्सीन लगवाने से मना करने पर उन्हें एक फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस फिल्म में रोल निभाने के लिए उन्हें 9 मिलियन डॉलर दिये जाने थे। एक रिपोर्ट ने ये दावा किया है।

कॉमेडी फिल्म Oh Hell No में मिला था रोल
मशहूर रैपर और एक्टर आइस क्यूब को फिल्म Oh Hell No में जैक ब्लैक के साथ एक रोल अदा करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने खुद ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली और इसके साथ-साथ उन्हें किरदार निभाने के लिए मिलने वाली एक मोटी रकम से भी हाथ धोना पड़ा।
कोरोना को लेकर की थीं गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी
हालांकि आइस क्यूब ने इसको लेकर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन पिछले साल उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर काफी गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की थीं। पिछले साल जून 2020 को उन्होंने ट्वीट कर कहा था- दुनिया भर के डॉक्टर कोरोना को लेकर झूठ बोलना बंद करें। लोग सच जानना चाहते हैं। हालांकि कोरोना पर अपनी टिप्पणियों के बाद भी वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में हाल ही के महीनों में मास्क पहने और मास्क लगाने का समर्थन करते देखे गए थे।
शर्दियों में शुरू होने वाली थी शूटिंग
Oh Hell No फिल्म की शूटिंग इसी सर्दियों में शुरू होने वाली थी। यह करेक्टर जैक ब्लैक के इर्द-गिर्द बुना गया है, जिसे अपने प्रतिद्वंदी की मां से प्यार हो जाता है। फिल्म में उस प्रतिद्वंदी का किरदार आइस क्यूब निभाने वाले थे। अब फिल्म के लिए आइस क्यूब के किरदार को फिर से खोजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications