विज्ञान का चमत्कार: Hubble Telescope के कैमरे में कैद हुई नाचती हुईं दो आकाश गंगाएं, देखें तस्वीरें
न्यूयार्क, 14 मार्च। विज्ञान अक्सर अपनी खूबसूरत क्रियाकलापों से लोगों को हैरानी में डाल देता है। इस बार भी विज्ञान का चमत्कार देखने को मिला है। हबल टेलिस्कोप ने अंतरिक्ष की एक बेहद ही जटिल तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया है। दरअसल हबल टेलिस्कोप के कैमरे में दो नाचती हुईं आकाश गंगाएं कैप्चर हुई है। ये दोनों आकाशगंगाएं अपनी-अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति की वजह से आपस में बंधी हुई थीं।

थ्री डायमेंशन डिटेल्स
टेलिस्कोप ने थ्री डायमेंशन डिटेल्स को कैमरे में कैद किया है। बता दें कि 32 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर Andromeda Constellation में दोनों आकाश गंगाएं एक-दूसरे के ऊपर थीं। ऊपर वाली आकाश गंगा छोटी थी, उसका नाम Polar Ring Galaxy IC 1559 और नीचे वाली आकाश गंगा का नाम Halton Arps Atlas of Peculiar Galaxy था। SPACE.com ने अपने Twitter अकाउंट पर आकाश गंगा की तस्वीर को शेयर किया है।

क्या होती है आकाश गंगा?
आकाश गंगा या ग्लैक्सी वो हिस्सा है, जिसमें हमारा सौर मण्डल स्थित है। दरअसल ये गैस, धूल और अरबों सितारों का विशाल संग्रह है। इसमें सभी तत्व एक -दूसरे से gravitational force यानी कि गुरुत्वाकर्षण बल के कारण जुड़े रहते हैं। इसमें सूर्य, ग्रह, पिंड और उल्काएं शामिल हैं। हमारी पृथ्वी जहां स्थित हैं उसे Milky Way कहा जाता है। आकाशगंगा को चीनी में "चांदी की नदी" और कोरियाई भाषा में भी "मिरिनाए" कहा जाता है क्योंकि कुछ पूर्वी सभ्यताओं में आकाशगंगा में एक नदी भी देखने का जिक्र है।

क्या है हबल टेलिस्कोप ?
- Hubble Space Telescope (HST) स्पेस में कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थित Astronomical Telescope है।
- इस Astronomical Telescope को 25 अप्रैल 1990 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी की मदद से स्थापित किया गया था।
- इस Telescope को ' नासा ' ने यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से स्थापित किया था।
Andromeda Galaxy
Andromeda Galaxy या देवयानी आकाशगंगा पृथ्वी से 2,500,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक तारापुंज है, जिसे कि हम नग्न आंखों से देख सकते हैं। एंड्रोमेडा का क्षेत्रफल 722 वर्ग डिग्री और इसके पास का नक्षत्र कैसिओपिया। इसे मेसियर 31 भी कहते हैं । यह एक प्रकार की सर्पिल आकाशगंगा है जो मिल्की वे के सबसे नजदीक है।












Click it and Unblock the Notifications