बेड पर लेटा ये शख्स नहीं है इंसान, कटे हुए हाथ-पांव के पीछे है कुछ और ही रहस्य
नई दिल्ली। पहली नजर में कोई भी इंसान इस तस्वीर को देखकर यही कहेगा कि जो बेड पर लेटा है, वो जीता जागता इंसान है, लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि ये इंसान नहीं बल्कि इंसान जैसा केक है, जिसे बाद में ना सिर्फ काटा गया, बल्कि लोग इसे मजे से खा भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर लोगों को डराने का भी काम कर रही है।

इंसान के रूप में है केक
फोटो में एक इंसान अस्पताल में बैड पर लेटा है। दूसरी तरफ टेबल रखी है, जो पूरी तरह किसी हॉस्पीटल का फील दे रही है, लेकिन बाद की तस्वीरें जरूर डराने का काम कर रही है। बहुत ध्यान से देखने पर ये फोटो दिखाती है कि ये इंसान नहीं बल्कि केक है। आपको बता दें कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे एक कपल के लिए बनाया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इंसान के रूप में इस केक को कपल के द्वारा काटा जाता है और उसके बाद सभी लोग इस केक को मजे से खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications